Diwali : दिवाली पर खूब बिके विराट बम और हार्दिक ड्रोन, पटाखों पर भी चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार
संगम नगरी प्रयागराज के नैनी में लगी पटाखों की दुकान में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे लोगों में खूब धूम मचा रहे है। पटाखों की दुकान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और मोहमद शामी सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे देखने को मिल रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली का पर्व हो और पटाखों की बात न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। दीपावली के मौके पर झालर और मिठाई के साथ पटाखे भी धूम मचाने को तैयार हैं। दीपावली पर ईको फ्रेंडली पटाखों के साथ इस बार टी-20 विश्वकप का भी खुमार देखने को मिल रहा है। प्रयागराज शहर में पटाखा की दुकानों में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखा भी खूब देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक में क्रेज देखने को मिल रहा है। पटाखों की कई वैरायटी इस बार बाजार में उतारी गई है। इसमें नए फुलझड़ी से लेकर बड़े-बड़े स्काई शाट शामिल हैं। शौकीन अभी से ही खरीदारी में जुट चुके हैं।
संगम नगरी प्रयागराज के नैनी में लगी पटाखों की दुकान में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे लोगों में खूब धूम मचा रहे है। पटाखों की दुकान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और मोहमद शामी सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए पहली पसंद बने हुए है।
उधर दुकानदार इस्लाम की बात माने तो उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप का क्रेज पूरे देश में है और इस वजह से दिवाली के मौके पर बेहद खास तरीके के पटाखे आए हुए हैं और लोग भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खूब खरीद रहे हैं।इन पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बैरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने की वजह से 70 से 80 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा। ताकि त्योहार के साथ-साथ लोग पर्यावरण को नुकसान कम ही होगा