फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Viral fever outbreak in Phulpur, dozens of patients in every village

Prayagraj News: फूलपुर में वायरल फीवर का प्रकोप, हर गांव में दर्जनों मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Viral fever outbreak in Phulpur, dozens of patients in every village
बदलते मौसम की वजह से इन दिनों क्षेत्र में वायरल फीवर फैला हुआ है। फूलपुर व ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी फूलपुर में जहां पहले 125 से 150 मरीज रोजाना आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 450 से 500 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

फूलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-अगस्त महीने में जहां नए मरीजों की संख्या 7059 थी। वहीं, अगस्त में मरीजों की संख्या 9045 हो गई। इनमें आधे से अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर से संबंधित हैं। इसके पहले जहां प्रतिदिन 125 से 150 मरीज रोज सीएचसी आते थे। वहीं शनिवार को 459 नए मरीज देखे गए। इनमें 175 मरीज वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के रहे।
विज्ञापन

फूलपुर क्षेत्र के कुतुबपट्टी अहियापुर निवासी कमलेश कुमार, आमिर, सरायहरीराम गांव में विजय यादव, संजू देवी, सेवानाथ, शिवकुमार, स्वामीनाथ, अनारा देवी, रामबहादुर पटेल, ममता देवी, शिव कुमार पटेल समेत दर्जन भर से अधिक लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं जो क्षेत्र के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गुलचपा गांव में अभयराज, शकुंतला जहां वायरल फीवर से पीड़ित हैं, वहीं कोड़ापुर, ढ़ोकरी, दरियापुर, पूरेभुलई, सरायअब्दुल मलिक, मैलहन, कुतुबपुर, कपसा, अगरापट्टी, आजादनगर, अमिलियां, लतीफपुर, सांवडीह आदि गांवों में दर्जनों लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। जो झोलाछाप डाक्टरों, निजी अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर एवं सीएचसी प्रतापपुर में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

मौसम में आए बदलाव की वजह से सर्दी जुकाम व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर मरीजों की जांच कराई जा रही है, उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के साथ ही आशा बहुओं के माध्यम से गांव में वायरल फीवर के मरीजों को सरकारी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी जा रही है।
- डा. नीरज पटेल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहन में नहीं बैठते डॉक्टर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहन में इस उद्देश्य के साथ अस्पताल स्थापित किया गया है कि आसपास के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा, लेकिन स्थिति यह है कि यहां तैनात डाक्टर एवं अन्य कर्मचारी कभी-कभार ही दर्शन देते हैं। अस्पताल में कोई डाॅक्टर मौजूद नहीं होने से कई मरीज वापस लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि डाक्टरों के नहीं आने से मजबूरन झोलाछाप डाक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है।


प्रतापपुर में भी बढ़े वायरल फीवर के मरीजों की संख्या

प्रतापपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांव प्रतापपुर कला, प्रतापपुर खुर्द, करुआडीह, बसना, बसनेहटा, जमुआ, देवली, उग्रसेनपुर, अमोलवा, भोगवारा, बरियारी, गोरिगों, बरेंद्र, सेमरी, मोहीउद्दीनपुर आदि गांवों में इन दिनों वायरल फीवर एवं सर्दी जुकाम के मरीज हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed