फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vipin Sawhney case: CBI has three weeks to file its reply

विपिन साहनी केस: सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय

Tue, 15 Mar 2022 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 01:58 AM IST
सार

याची पर एआईसीटीई से तथ्यों को छुपाकर तकनीकी संस्थान की मान्यता लेने का आरोप है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश और संजय कुमार यादव की ओर से पैरवी की जा रही है। प्रतिवादी विपिन साहनी ने वर्ष 2007-08 में नोएडा एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट खोला था।

विज्ञापन
Vipin Sawhney case: CBI has three weeks to file its reply
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) से तथ्य छिपाकर तकनीकी संस्थान की मान्यता लेने के मामले में सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने इसके लिए सीबीआई को तीन सप्ताह का समय दिया है। इसके साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल 2022 की तिथि निर्धारित की है। यह आदेश राजीव गुप्ता की खंडपीठ ने सीबीआई की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन




मामले में याची पर एआईसीटीई से तथ्यों को छुपाकर तकनीकी संस्थान की मान्यता लेने का आरोप है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश और संजय कुमार यादव की ओर से पैरवी की जा रही है। प्रतिवादी विपिन साहनी ने वर्ष 2007-08 में नोएडा एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट खोला था।
विज्ञापन




इस इंस्टीट्यूट में सैकड़ों छात्रों ने दाखिला लिया था। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जांच की थी। इसके बाद विपिन साहनी दंपती पर मुकदमा दर्ज किया था। दोनों को सीबीआई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे रखी है। सीबीआई ने इसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed