{"_id":"66a05411d0000ca6e5006fc7","slug":"vip-quota-was-being-taken-in-the-name-of-rajya-sabha-member-allahabad-news-c-3-1-ald1024-420114-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राज्य सभा सदस्य के नाम पर ले रहे थे वीआईपी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राज्य सभा सदस्य के नाम पर ले रहे थे वीआईपी कोटा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के नाम पर फर्जी तरीके से ट्रेनों में वीआईपी कोटे की मांग करने वाला एक व्यक्ति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के निशाने पर आया है। फर्जी तरीके से वीआईपी कोटे का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने कार्रवाई के लिए पत्र प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित को भेजा है।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के पास सपा राज्यसभा सदस्य के नाम पर एक टिकट माफिया फोन कर मुंबई की ट्रेनों में कोटा मांग रहा था। जब उसके वीआईपी कोटे की संख्या बढ़ने लगी तो संदेह होने पर सीनियर डीसीएम ने राज्य सभा सदस्य को फोन लगाया। तब जाकर सच्चाई सामने आई कि वह फर्जी तरीके से वीआईपी कोटे का इस्तेमाल कर रहा है।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला व उनके निजी सचिव राजेश कुमार गुप्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति तकरीबन माह भर से फोन कर मुंबई के लिए कोटा मांग रहा था। लगातार कोटे की मांग होने लगी तो सीनियर डीसीएम ने सांसद से बात की।
विज्ञापन
इस पर सांसद ने बताया कि अगर उन्हें कोटा चाहिए होगा तो वो अपने पैड का इस्तेमाल कर उनके पास भेजते और फोन पर बात करते। अब सीनियर डीसीएम ने आरपीएफ सीनियर डीएससी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। इसके साथ ही सभी वीआईपी कोटे की सघन जांच करने की बात भी सीनियर डीसीएम ने कही है।