{"_id":"6a46d1083db57dcf0c003e50","slug":"villages-to-get-city-like-amenities-through-vb-g-ram-g-keshav-allahabad-news-c-3-ald1020-919688-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबी जी राम जी से गांवों में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबी जी राम जी से गांवों में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं : केशव
Fri, 03 Jul 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हमारी कोशिश है कि हर पात्र परिवार तक सरकारी योजनाएं एक मंच पर मिलें।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 125 दिन की रोजगार गारंटी देना है। मनरेगा में होने वाले भ्रष्टाचार को वीबी जी राम जी योजना में रोका गया है। श्रमिकों को सात दिनों में पारिश्रमिक का भुगतान होगा। उन्होंने लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र, स्वीकृति पत्र और आवास की चाबियां प्रदान कीं। कौड़िहार निवासी रंजीत कुमार मौर्या ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से योजना पर संवाद किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में सृजित होगा रोजगार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजित कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेगी। इस योजना से ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बतादें कि राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरुपति, आंध्र प्रदेश से किया। इसका सजीव प्रसारण प्रयागराज में भी हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, डॉ. केपी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, परियोजना अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।