फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers were scared when a leopard entered the populated area, a young man was injured

Prayagraj News: आबादी क्षेत्र में तेंदुआ घुसने से सहमे ग्रामीण, एक युवक को किया जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers were scared when a leopard entered the populated area, a young man was injured
धनैचा-मलखानपुर गांव के आबादी क्षेत्र में तेंदुआ घुसने से शनिवार को हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर सोरांव, हंडिया और फूलपुर की वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी रही। तेंदुए की तलाश में ड्रोन भी उड़ाए गए लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। इससे पहले तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी कोटवा में भर्ती कराया गया है। उसके सिर पर पंजे से गंभीर जख्म के निशान हैं।
विज्ञापन

हनुमानगंज क्षेत्र में तीन दिन पहले बाढ़ में बहकर आया तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर पेड़ पर चढ़ गया था। उस दाैरान भी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू का काफी प्रयास किया पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब आठ बजे धनैचा-मलखानपुर गांव के अनिल सिंह खेत में धान की फसल को देखने गए थे। तभी तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। भागकर वह गांव में आए और पुलिस कंट्रोल रूम तथा वनविभाग को इसकी जानकारी दी। इससे पहले कि वन विभाग की टीम कुछ कर पाती तेंदुए ने ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह चरी के खेत में घुस गया। वहां से तेंदुआ दूसरे खेत की ओर भागा तो वहां मौजूद बस्ती की महिलाओं और बच्चे सहम गये। आनन-फानन में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घर की ओर भागीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और वन विभाग की टीम महिलाओं और बच्चों को हटाने का प्रयास करती रही। इसके बावजूद सर्च ऑपरेशन के दौरान लोगों की भारी भीड़ वहां जुटी रही। ग्रामीण और वन विभाग की टीम लाठी-डंडा लेकर उसकी तलाश करते रहे। जाल भी बिछाए गए लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लगा। इससे पहले 31 मई 2017 को भी हनुमानगंज के दलापुर गांव की पटेल बस्ती में तेंदुआ घुस गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसे पकड़ा था।
विज्ञापन


रेस्क्यू के लिए कानपुर व लखनऊ से विशेषज्ञों को बुलाया : संगीता यादव
उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रयागराज संगीता यादव ने बताया कि तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए कानपुर और लखनऊ से विशेषज्ञों को बुलाया गया है। वहीं, हंडिया, सोरांव और फूलपुर के वन कर्मी तेंदुए पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहले जिस लोकेशन पर तेंदुआ था वहां रेस्क्यू करना आसान था लेकिन अब वह बड़े क्षेत्रफल में खेतों की ओर चला गया है। खेतों में बड़ी चरी होने की वजह से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा गया। वन कर्मी व स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक गांव में हड़कंप
सरायइनायत थाना क्षेत्र के धनैचा-मलखानपुर गांव में तेंदुए के दाखिल होने के बाद सुबह से लेकर देर शाम तक हड़कंप मचा रहा। गांव मौर्य, ठाकुर और यादव बाहुल बस्ती के सामने स्थित चरी के खेत के आसपास दिनभर मेले जैसा ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह आठ बजे से देर शाम तक ग्रामीणों की भारी भीड़ बस्ती के बाहर जुटी रही। वहीं, आसपास के गांव के लोग भी तेंदुए को देखने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed