फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers stone pelting on Police, Four arrested, Prayagraj, UP

यूपी: पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, किसी तरह जान बचाकर भागे

Thu, 08 Aug 2019 04:17 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers stone pelting on Police, Four arrested, Prayagraj, UP
पुलिस पर किया पथराव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर रहे लोगों को पकड़कर कोतवाली ला रही पुलिस को घेरकर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वाहनों पर पथराव कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। पथराव में तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भदरी गांव में ठकुराइन का पुरवा में बुधवार की शाम ग्राम प्रधान राममिलन का भाई अनिल कुमार पड़ोसी कमलेश मुसहर के घर की ओर गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर अनिल ने कमलेश के घरवालों को गाली देनी शुरू कर दी, जिसका परिजनों ने विरोध करते हुए उसे दौड़ाया।
विज्ञापन


यह देख प्रधान पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। उन लोगों ने कमलेश की मां व पत्नी को पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मी पहुंचे और कुछ लोगों को पकड़ लिया। इन्हें छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड के पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। इस बात की सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस भी आ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने वाले लोगों के साथ प्रधान के भाई अनिल को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले जाने लगी। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कुंडा के सिपाही योगेंद्र यादव, राजेश कुमार और संतोष कुमार घायल हो गए। सभी का कुंडा सीएचसी में मेडिकल कराया गया। पुलिसपार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed