{"_id":"6a9496a14d0ce9c6ec02fec7","slug":"villagers-in-surval-chandel-outraged-over-muddy-road-allahabad-news-c-407-1-ggp1020-19410-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सुरवल चंदेल में सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सुरवल चंदेल में सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण आक्रोशित
Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
नारीबारी सड़क खराब होने से इकट्ठा हुआ लोगों का जनसमूह
सुरवल चंदेल क्षेत्र में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले वर्ष इंटरलॉकिंग सड़क धंसने के बाद ग्राम प्रधान ने उस पर मिट्टी डलवा दी थी।
बारिश के कारण अब सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों का निकलना दूभर है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सड़क नहीं बनी तो आगामी ग्राम सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
खंड विकास अधिकारी सुनील ने समस्या सही करवाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान राजबहोर ने जलनिकासी न होने को समस्या का कारण बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जल निकासी पाइप जाम कर दिए हैं और नहर विभाग से अनुमति मिलने पर पानी नहर में उतारा जा सकता है। इस मौके पर राम जी, राजकुमारी, शेखर, संदीप, लक्ष्मी, राधा, शिवम, मोतीलाल और सुशीला आदि रहे।