{"_id":"68a768cbf001ee0c9e00d864","slug":"villagers-created-ruckus-against-the-teacher-in-phulpur-allahabad-news-c-407-1-sald1007-6253-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में शिक्षक के खिलाफ भड़के ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में शिक्षक के खिलाफ भड़के ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
फूलपुर के परिषदीय विद्यालय में बृहस्पतिवार अभिभावकों ने शिक्षक पर देर से स्कूल पहुंचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह मामला शांत कराया। इसे लेकर विद्यालय में घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह- गुलहरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए अभिभावकों और ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक जिनका घर विद्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वह प्रतिदिन देर से विद्यालय पहुंचते हैं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया तो आरोप है कि शिक्षक और उसके परिजनों ने गांव के एक किशोर की बुधवार को जमकर पिटाई कर दी थी।
इससे ग्रामीण भड़क गए और विद्यालय पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी विद्यालय पहुंची और ग्रामीणों को किसी तरह समझा बूझकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि मामले के छानबीन की जा रही है। उधर, विद्यालय में हंगामा और झगड़ा का वीडियो भी वायरल हो रहा है।