फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Village head roared against the appointment of administrator

Prayagraj News: प्रशासक की नियुक्ति के खिलाफ गरजे ग्राम प्रधान

Tue, 21 Apr 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 21 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Village head roared against the appointment of administrator
करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।
करछना ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को प्रधानों ने वित्तीय अधिकार वापस लेने की आशंका और पंचायत चुनाव समय से न कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल वर्ष 2026 में समाप्त होने वाला है, लेकिन सरकार द्वारा वित्तीय अधिकार छीनकर प्रशासक नियुक्त करने की चर्चा चल रही है। इससे ग्राम स्तर पर विकास कार्य प्रभावित होंगे। इस मौके पर किशन सिंह, शैलेंद्र शर्मा, नागेंद्र पांडेय, धीतेश तिवारी, रवि शंकर पटेल, परमानंद आदि मौजूद रहे। वहीं सैदाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर रामबाबू सिंह, दिनेश बिंद, शेषमणि बिंद, अब्दुला अंसारी, सरफराज अहमद, अखिलेश कुमार सिंह, त्रिलोकीनाथ, शोभनाथ कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, उरुवा में प्रशासक नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रधानों ने प्रदर्शन कर एडीओ एसटी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर पप्पू दुबे, राम सिंह, गोरे लाल गुप्ता, फतेहबहादुर सिंह आदि रहे। वहीं सोरांव में लल्लन पासी की अगुवाई में प्रधानों ने प्रदेश सरकार से समय पर पंचायत चुनाव करने की बात कही। उन्होंने एडीओ पंचायत सुरेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। मौके पर कमलेश पटेल, रीता साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने प्रभारी बीडीओ को सौंपा, ज्ञापन
विकासखंड कौड़िहार के प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रभारी बीडीओ डॉ. मनोज कुमार सिंह से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ को सौंपा। मौके पर रेखा पाल, भूपेंद्र सिंह यादव, राजू साहू, राजू पाल आदि रहे। इधर, कोरांव में रामानुज यादव की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मौके पर दिलीप सोनी, देवराज सिंह, वेद प्रकाश सिंह, गंधर्व कुमार सिंह, दिनेश यादव, देवी दयाल मिश्र, लालता प्रसाद, अर्जुन सिंह, अनंत प्रसाद गुप्ता आदि रहे।
वहीं शंकरगढ़ में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की गई। मौके पर पुष्पराज सिंह, प्रताप सिंह, संतोष सिंह, अरविंद सिंह, नवनीत मिश्रा, राकेश शुक्ला, फैजान अहमद और पृथ्वीराज साहू आदि रहे।

पंचायत चुनाव समयबद्ध कराने की मांग

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने सोमवार को पंचायत चुनाव समयबद्ध कराने और पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति पर रोक की मांग उठाई। प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीओ आईएसबी सुरेश चंद्र को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर बब्बू लाल यादव, रविंद्र कुमार शुक्ल, समर बहादुर, असद अली आदि मौजूद रहे।

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को

करछना ब्लॉक मुख्यालय पर वित्तीय अधिकार छिनने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed