फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vikram Montrose: No recognition for 13 years, then a single meeting changed his fortunes.

Vikram Montrose : 13 साल तक कोई पहचान नहीं, फिर एक मुलाकात ने बदल दी किस्मत

Fri, 26 Jun 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 02:00 PM IST
सार

सिविल लाइंस निवासी विक्रम मोंट्रोज बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार और गायक हैं। उनकी नई फिल्म ''वेलकम टू द जंगल'' आज 26 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के चार गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन
Vikram Montrose: No recognition for 13 years, then a single meeting changed his fortunes.
विक्रम मोंट्रोस, अभिनेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस निवासी विक्रम मोंट्रोज बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार और गायक हैं। उनकी नई फिल्म ''वेलकम टू द जंगल'' आज 26 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के चार गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन


विक्रम 18 साल की उम्र में संगीत के सपने लेकर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने 2005 में मुंबई में कदम रखा। वहां उन्हें 13 साल तक लगातार संघर्ष करना पड़ा। उनकी मां शास्त्रीय संगीत से जुड़ी थीं, जिससे घर में हमेशा सुरों का माहौल रहता था।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाई के दौरान मंच पर गाना उनके जीवन का हिस्सा बन गया। 12वीं के बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया था। संघर्ष के दिनों में कई बार उनका मन टूटा। लेकिन वे कुछ करके ही घर लौटने का दृढ़ संकल्प रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दत्त से मुलाकात ने बदली किस्मत

विक्रम की जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात अभिनेता संजय दत्त से हुई। संजय दत्त ने उनकी अप्रदर्शित धुनें सुनीं और उनमें छिपा जुनून पहचाना। यहीं से फिल्म ''संजू'' का रास्ता खुला। ''कर हर मैदान फतेह'' उनके संघर्ष की कहानी बन गया। इस गाने के लिए विक्रम को आईफा, फिल्मफेयर और मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।


नई फिल्म और युवाओं को संदेश

विक्रम अपनी नई फिल्म ''वेलकम टू द जंगल'' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के चार गाने रिलीज से पहले ही करोड़ों लोगों तक पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि फिल्म पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है। गानों में भी खुशी और मस्ती भरने की कोशिश की गई है। मुंबई में सफलता के बाद भी विक्रम का दिल आज भी प्रयागराज में बसता है। विक्रम का युवाओं के लिए संदेश है कि प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed