फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vigilance raid in Prayagraj Express, two TTEs caught with liquor and cash

कार्रवाई : प्रयागराज एक्सप्रेस में विजिलेंस का छापा, शराब और नकदी के साथ पकड़े गए दो टीटीई

Thu, 14 Sep 2023 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 03:28 PM IST
सार

विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से रेल महकमे में सुबह से ही खलबली मची रही। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से आ रही गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई की गतिविधि संदिग्ध है। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर ही घेराबंदी कर ली गई।

विज्ञापन
Vigilance raid in Prayagraj Express, two TTEs caught with liquor and cash
टीटीई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने बुधवार की सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस में छापा मारा। इस दौरान विजिलेंस टीम ने 11 बोतल शराब, 1.28 लाख रुपये के साथ दो टीटीई को पकड़ा। दोनों को विजिलेंस टीम पकड़कर अपने साथ ले गई। साथ ही टीटीई से बरामद शराब और कैश को भी जमा करवा दिया।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से रेल महकमे में सुबह से ही खलबली मची रही। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से आ रही गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई की गतिविधि संदिग्ध है। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर ही घेराबंदी कर ली गई।
विज्ञापन


ट्रेन के पहुंचते ही विजिलेंस टीम उसमें दाखिल हो गई। उसके बाद ट्रेन से दो टीटीई पकड़कर टीम अपने साथ ले गए। गुपचुप तरीके से की गई इस कार्रवाई को पहले छिपाने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक शोर मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी टीटीई की प्रयागराज मंडल में ही तैनाती हैं। इसके पूर्व भी वह अवैध वसूली में काफी चर्चित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

चर्चा इस बात की है कि विजिलेंस टीम ने एक टीटीई के पास से 99 हजार से अधिक एवं दूसरे के पास से 28 हजार से अधिक रुपये बरामद किए। एक दिन पूर्व भी प्रयागराज एक्सप्रेस में शराब की कुछ बोतलें पकड़ी गई थीं। उसी के आधार पर विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाया। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि दोनों टीटीई को वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर विजिलेंस अपने साथ ले गई है। विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed