फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vidyarthi Parishad surrounded MP Rita's resident

विद्यार्थी परिषद ने घेरा रीता का आवास

Wed, 03 Jul 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vidyarthi Parishad surrounded MP Rita's resident
Vidyarthi Parishad surrounded MP Rita's resident - फोटो : ALDCOMPACT
छात्र परिषद के विरोध में एबीवीपी, सांसद रीता का आवास का घेरा
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद लागू किए जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास का घेराव किया। परिषद से जुड़े छात्रों ने सांसद के आवास के घेराव के साथ उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद इविवि में छात्र परिषद लागू करने के फैसले के विरोध में लगातार आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में छात्रों ने भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास का घेराव करने के बाद छात्रसंघ बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अतेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र परिषद लागू होने के फैसले के बाद विवि में अराजकता का माहौल रहेगा, विवि प्रशासन मनमानी करेगा। उन्होंने कुलपति को चेतावनी दी कि वह 96 वर्ष पुराने छात्रसंघ के अस्तित्व को पुन: बहाल करें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम तिवारी और नवीन मिश्र ने कहा कि एक आम छात्र छात्र राजनीति को सीखना व नेतृत्व करना चाहता है तो उस पर पुलिस प्रशासन लाठीचार्ज और कुलपति उस छात्र को बहुत बड़ा अपराधी बताते हुए उसे विश्वविद्यालय से निलंबन और निष्कासन का तोहफा देती है। महानगर मंत्री अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि परिषद छात्रों के अधिकारों के लिए सदैव खड़ी है। भाजपा सांसद के घर का घेराव, केंद्र सरकार को इस बात की जानकारी देने के लिए किया गया। घेराव में संगठन मंत्री रजनीश, विवेक तिवारी, दुर्गेश शुक्ला,विष्णुकांत मिश्रा,अभिषेक शर्मा, विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed