फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video viral on Instagram saying teacher is dead, report

Prayagraj : शिक्षक को मृत बताकर इंस्टाग्राम पर वीडियो किया वायरल, रिपोर्ट

Sun, 27 Nov 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 12:57 AM IST
सार

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत सतीश द्विेवेदी झलवा में रहते हैं। नवंबर की शुरुआत में ही उन्हें डेंगू हो गया था। वह पांच नवंबर से 14 नवंबर तक अस्पताल में भर्ती थे। 14 नवंबर को वह घर आ गए।

विज्ञापन
Video viral on Instagram saying teacher is dead, report
instagram - फोटो : ANI

विस्तार

चौफटका स्थित इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के शिक्षक सतीश द्विवेदी को मृत बताते हुए किसी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। सतीश के परिवार वालों को जब फोन आने लगे तब उन्हें जानकारी हुई। उधर यह खबर सुनकर शिक्षक के भाई की भी तबियत बुरी तरह से खराब हो गई। इस मामले में 25 नवंबर को धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



इलाहाबाद पब्लिक स्कूल शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत सतीश द्विेवेदी झलवा में रहते हैं। नवंबर की शुरुआत में ही उन्हें डेंगू हो गया था। वह पांच नवंबर से 14 नवंबर तक अस्पताल में भर्ती थे। 14 नवंबर को वह घर आ गए। 18 नवंबर को इंस्टाग्राम पर किसी ने सतीश का अस्पताल में लेटे हुए एक वीडियो वायरल कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत हो गई। जब सतीश के घर वालों को फोन आने लगे तो उन्होंने इंस्टाग्राम चेक किया।
विज्ञापन



दूरदराज से तमाम रिश्तेदार घर पहुंच गए। सतीश का भाई बैंगलुरू में रहता है। यह खबर सुनते ही उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उसे भी अस्पताल ले जाना पड़ा। सतीश ने 25 नवंबर को आईटी एक्ट की धारा 66 सी के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed