फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of Rampur made viral by making noise of looking leopard againVideo of Rampur made viral by making noise of looking leopard again

फिर तेंदुआ दिखने का शोर मचाकर वायरल किया रामपुर का वीडियो

Thu, 01 Oct 2020 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Video of Rampur made viral by making noise of looking leopard againVideo of Rampur made viral by making noise of looking leopard again
वीडीयो में दिखा दूसरा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुझिया-खमरिया के जंगल का बताया जा रहा वीडियो, लोगों में दहशत
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र में गश्त करके घरों से न निकलने की कराई मुनादी

बहेड़ी। बुझिया में एक तेंदुआ पकड़े जाने के बाद लोग उसकी दहशत से उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार शाम खेतों में तेंदुआ दिखने का एक वीडियो वायरल हो गया। कुछ गांव वालों ने इसे खुद बनाने का दावा करते हुए बुझिया-खमरिया के बीच जंगल का बताया लेकिन जांच में यह रामपुर का वीडियो निकला। हालांकि तेंदुआ की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव वालों के साथ क्षेत्र में गश्त करके लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बुधवार रात बहेड़ी क्षेत्र के तमाम व्हाट्सएप ग्रुपों में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गन्ने के खेत के पास एक तेंदुआ दिख रहा है और कार में बैठे लोग उसका वीडियो बना रहे हैं। बताया गया कि रात करीब साढ़े आठ बजे बुझिया-खमरिया के जंगल में गन्ना सेंटर के पास तेंदुआ देखकर राहगीरों ने यह वीडियो बनाया है। लोगों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर शीशगढ़ राजकुमार तिवारी को सूचना दी तो दरोगा प्रदीप कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी। वीडियो वन विभाग को भी भेजा गया तो इसकी सत्यता पर कुछ शक हुआ। ज्यादा जानकारी जुटाई गई तो यह वीडियो रामपुर का निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी की एक वीडियो आई है, जो रामपुर का है। इसकी साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण कर तेंदुआ की तलाश करेगी और फिर उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा। - रवींद्र कुमार सक्सेना, रेंजर, बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजड़े में तेंदुआ देख गुस्साए गांव वाले, बोले मार दो इसको

मीरगंज(बरेली)। बच्ची को मारने वाले तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को पिंजड़ा लगाया था। बुधवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बकरे का शिकार करने के दौरान तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया है और उसे खा रहा है। यह देखकर लोग गुस्से में आ गए और चिल्लाकर उसे मारने की बात कहने लगे। मगर उसके पिंजड़े में कैद होने के बावजूद किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो मौके पर पहुंची टीम तेंदुआ को जंगल में छोड़ने के लिए बिजनौर ले गई।

मंगलवार को भी दिखा था तेंदुआ

पुलिस चौकी बंजरिया क्षेत्र में अब एक और तेंदुआ की दहशत व्याप्त हो गई है। बुझिया गांव के पास रहने वाले सरदार जसवंत सिंह ने बताया कि उनके झाला के बाहर एक सरकारी हैंडपंप है। मंगलवार को उनकी पत्नी सिमरन कौर वहां पानी भर रही थीं। उसी दौरान उन्हें एक तेंदुआ सामने से आता दिखा तो वह पानी भरी बाल्टी वहीं पर छोड़कर झाला में भाग आयीं। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीणों और परिवार वालों ने लाठी-डंडे लेकर और पटाखे छोड़कर उसे भगाया। सिमरन के मुताबिक उन्होंने जो तेंदुआ देखा है, वह बुधवार को पकड़े गए तेंदुआ से ऊंचा था। उसका रंग भी इससे कुछ अलग था। बुझिया के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने इस संबंध में वन विभाग को जानकारी दी है।

बाघिन को पकड़ने के लिए बांधे बकरे को ले गया चोर

फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी के जंगल में बाघिन को ट्रेंक्युलाइज के लिए वन विभाग ने जिस बकरे को खुले में बांधा गया था। उसे चोरी कर लिया गया, यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वहां दूसरा बकरा बांध दिया तो चोर उसे भी चोरी करने पहुंच गया, जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

रबर फैक्टरी के जंगल में पिछले कई महीने से बाघिन के डेरा डालने से वहां लोहा चोरी करने वाले चोर नहीं आ रहे हैं। मगर एक बेखौफ चोर मंगलवार देर रात उस बकरे को चोरी करके ले गया, जो बाघिन को पकड़ने के लिए वहां बांधा गया था। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वन विभाग की टीम बकरे को चारा डालने गई तो वह गायब मिला। सभी यह अनुमान लगा रहे थे कि बाघिन ने शिकार किया होगा। जब कैमरे देखे गए तो मंगलवार देर रात एक चोर बकरा खोलकर ले जाते दिखा। इसके बाद वहां दूसरा बकरा बांध दिया गया लेकिन बुधवार सुबह चोर दूसरा बकरा चोरी करने फिर पहुंचा तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसरत अली निवासी चंदपुर जोगियान थाना सीबीगंज बताया है। पुलिस ने उससे बकरा भी बरामद कर लिया है। थाने पहुंची उसकी पत्नी ने बताया कि वह नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed