{"_id":"698648d5b666a044c9078ca1","slug":"video-of-police-officer-using-abusive-language-goes-viral-investigation-begins-naini-news-c-257-1-sald1006-119625-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अभद्र भाषा का प्रयोग करते दरोगा का वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अभद्र भाषा का प्रयोग करते दरोगा का वीडियो वायरल, जांच शुरू
Sat, 07 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना में तैनात एक दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार वायरल हो रहा है। इसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहता दिख रहा है। इसमें वह पीड़ित को गाली देते हुए शिकायत करने तथा ट्रांसफर व लाइन में भिजवाने की बात कह रहा है। 26 मिनट के वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच बैठा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो रामपुर चौराहे स्थित पुलिस बूथ का बताया जा रहा है। इसमें वह फरियादी से गलत भाषा का प्रयोग करते हुए कहते हुए दिखाई दे रहा है, तुम हमारी नौकरी खा जाओगें क्या, हमें सस्पेंड करा दोगे या लाइन हाजिर करा दोगे। इससे ज्यादा कुछ करा दोगे क्या मेरा। वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो वायरल वीडियो की जांच बैठा दी गई है। एसीपी करछना सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।