{"_id":"60b51b4610bf3f240c126ad2","slug":"video-of-kidnappers-with-realities-goes-viral-police-in-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असलहों के शौकीन हैं अपहर्ता, दबंगई की तस्वीरें वायरल, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों के शौकीन हैं अपहर्ता, दबंगई की तस्वीरें वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 01 Jun 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:00 AM IST
सार
- असलहों के शौकीन हैं अपहर्ता, दबंगई की तस्वीरें वायरल
- बंगलुरु के युवक को अगवा कर बनाया था बंधक, एक आरोपी की तलाश में दिल्ली जाएगी टीम
विज्ञापन
prayagraj news : अपहर्ता का असलहे के साथ वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
शिवकुटी में बंगलुरु के युवक को अगवा कर बंधक बनाने के आरोपी असलहों के बेहद शौकीन हैं। पुलिस को इस बात की जानकारी तब हुई जब सोमवार को सोशल मीडिया पर उनकी असलहों के प्रदर्शन वाली तस्वीरें वायरल हुईं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फरार चल रहे चेतन की तलाश की जा रही है। जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शिवकुटी के गोविंदपुर में बंधक बनाए गए भुक्तभोगी अजय को तीन दिन पहले पुलिस ने मुक्त कराते हुए दो आरोपियों राहुल व प्रदीप को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी चेतन पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला था। पुलिस ने बताया था कि राहुल जार्जटाउन व कर्नलगंज में फायरिंग के मामले में वांछित था और उस पर अन्य कई केस भी दर्ज थे। जांच पड़ताल चल ही रही थी कि सोमवार को राहुल व चेतन की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडक़ंप मच गया।
विज्ञापन
prayagraj news : अपहर्ता का असलहे के साथ वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
इन तस्वीरों में दोनों हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी अवैध हथियारों संग पहले भी कई तस्वीरें खिंचा चुके हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि चेतन मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और किरोड़ीमल कॉलेज से स्टूडेंट यूनियन का चुनाव भी लड़ चुका है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह और उसके साथी हथियार कहां से लाते थे। शिवकुटी इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि चेतन की तलाश में जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी।
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
असलहों संग फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
असलहों संग फेसबुक पर फोटो अपलोड करना युवक को महंगा पड़ा। नवाबगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि उसे तमंचा सप्लाई करने वाले की तलाश की जा रही है।सोशल मीडिया पर सोमवार को एक युवक का फोटो वायरल हुआ। उसने हाथ में दो असलहे लिए हुए थे। जानकारी पुलिस को मिली तो जांच शुरू हुई। पता चला कि असलहों का प्रदर्शन करने वाला युवक अजय कुमार यादव निवासी सरायजरायम नवाबगंज है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रतापगढ़ निवासी युवक से असलहे लिए थे। इंस्पेक्टर अवन दीक्षित का कहना है कि असलहे सप्लाई करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।