Prayagraj : एसआरएन में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो हुआ वायरल, जांच टीम का गठन
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को एक वार्ड ब्वाय का ड्यूटी के दौरान सोशन मीडिया पर शराब पीते हुएका वायरल वीडिया चर्चा का विषय बना रहा।
विस्तार
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को एक वार्ड ब्वाय का ड्यूटी के दौरान सोशन मीडिया पर शराब पीते हुएका वायरल वीडिया चर्चा का विषय बना रहा। वहीं प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए वार्ड ब्वाय को कैश काउंटर से हटाकर सीएमएस कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके अलावा इस मामले में जांच भी बैठा दी है।
एसआरएन अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग यूजेस चार्ज कैश काउंटर पर वार्ड ब्वाय मोहित को तैनात किया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार रात का है। वीडियो में वार्ड ब्वाय मोहित के साथ कुछ और लोग भी कैश काउंटर के पास बैठे हैं। इस दौरान कम्प्यूटर के पास शराब रखी है और कुछ खाने का सामाना रखा है। हालांकि अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने यह वीडियो अस्पताल का ही है, इस बात से इंकार किया है।
उनका कहना है कि कहीं भी एसआरएन अस्पताल नहीं लिखा दिख रहा है। फिलहाल उन्होंने इस मामले में टीबी चेस्ट के डॉ. अमिताभ दास शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। इनमें तीन चिकित्सकों के अलावा एक स्टाफ नर्स को भी शामिल किया गया है। जांच टीम को अपनी रिपोर्ट दो दिनों के भीतर सौंपनी होगी। ऐसे में अगर ड्यूटी के दौरान शराब पीने के बात की पुष्टि होती है, तो वार्ड ब्वाय मोहित को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।