फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vicky of Sulemsarai and Bachcha Pasi are supplying smack in the city, arrested smuggler reveals the secret

Prayagraj : सुलेमसराय का विक्की, बच्चा पासी शहर में कर रहे स्मैक की सप्लाई, गिरफ्तार तस्कर ने खोले राज

Sat, 29 Mar 2025 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 06:09 PM IST
सार

शहर में स्मैक के नशे का जाल फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि सुलेमसराय का विक्की और बच्चा पासी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। पूछताछ में दो दिन पहले गिरफ्तार तस्कर ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन
Vicky of Sulemsarai and Bachcha Pasi are supplying smack in the city, arrested smuggler reveals the secret
स्मैक - फोटो : संवाद।

विस्तार

शहर में स्मैक के नशे का जाल फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि सुलेमसराय का विक्की और बच्चा पासी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। पूछताछ में दो दिन पहले गिरफ्तार तस्कर ने यह खुलासा किया है। दारागंज पुलिस ने बुधवार को 110 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर सोनू निषाद को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक टैबलेट व 16 मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई गई। पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि पता लगाया जाएगा कि सोनू स्मैक कहां से लाता था। वहीं, पुख्ता सूत्रों का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह सुलेमसराय के विक्की व बच्चा पासी से मादक पदार्थ खरीदता था।

विज्ञापन


दारागंज पुलिस इनके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि दोनों आरोपियों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। एडीसीपी अभिजीत कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी विक्की पर दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे सोनू निषाद ने जिस विक्की का नाम लिया, फिलहाल उसका पता लगाया जाना बाकी है, हालांकि इसी नाम का धूमनगंज का ही एक स्मैक तस्कर है। उस पर दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। दो मार्च को एएनटीएफ ने लखनऊ के ठाकुरगंज में इरशाद को 1.2 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा था। उसने बताया कि बरामद मादक पदार्थ वह धूमनगंज के विक्की को देने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो दो नाम सामने आए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दारागंज पुलिस जांच में जुटी है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed