फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vicious crook Haider arrested in police encounter, shot in the leg, many cases of theft, robbery are registere

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश हैदर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, चोरी, लूट के कई मुकदमें हैं दर्ज

Sun, 06 Aug 2023 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार टिकरी से मीरापुर जाने वाली रोड पर ईंट भट्टा से पहले चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिल टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
Vicious crook Haider arrested in police encounter, shot in the leg, many cases of theft, robbery are registere
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चोरी, लूट और छिनैती के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर इनामी अपराधी को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसकी काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टिकरी से मीरापुर जाने वाली रोड पर ईंट भट्टा से पहले चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिल टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई। इसे वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी का नाम मोहम्मद हैदर पुत्र मो असलम निवासी शिलाखाना तेलियरगंज थाना शिवकुटी प्रयागराज है। फिलहाल वह कांशीराम कालोनी थाना फाफामऊ प्रयागराज में रहता है। हैदर जनपद प्रयागराज के विभिन्न थानों में पंजीकृत 19 अभियोगो में वांछित है और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो कारतूस 315 बोर और एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed