{"_id":"591e00b74f1c1bd529f244e9","slug":"vice-principal-of-the-student-s-eye-burner-will-be-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की आंख फोड़ने वाला वाइस प्रिंसिपल होगा बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की आंख फोड़ने वाला वाइस प्रिंसिपल होगा बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल लेसली कुटीना की बर्खास्तगी लगभग तय है। पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब कॉलेज प्रबंधतंत्र ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें पूर्व प्रिंसिपल एके एंटोनी, वरिष्ठ शिक्षिका ज्योति दुबे और वरिष्ठ एडवोकेट श्यामल नारायन को शामिल किया गया है। इस कमेटी को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उसी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कॉलेज प्रबंधतंत्र की ओर से ईसी डोर जिसूजा ने बताया कि वाइस प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था लेकिन उनके बिना बताए शहर छोड़ने के कारण निलंबन आदेश तामील नहीं हो सका है। अब एके एंटोनी की अध्यक्षता में बनाई गई क मेटी को 15 दिन में जांच पूरी करनी है।
दूसरी ओर जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और नौ मई को प्रेयर के दौरान छात्र की पिटाई के दौरान आंख खराब होने का उल्लेख है। कॉलेज परिसर में कुटीना के न होने के कारण कमेटी के सामने उपस्थित होने के लिए उनके पैत्रिक आवास पर रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा गया है। कमेटी की ओर से पीड़ित छात्र को भी अपना पक्ष रखने के लिए पत्र लिखा है। फिलहाल छात्र का लखनऊ में इलाज चल रहा है। उपचार लंबा चला तो कमेटी बयान लेने के लिए लखनऊ जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर में वाइस प्रिंसिपल के सात नजदीकी लोग पुलिस के रडार पर हैं। उनके मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। सीओ डीपी तिवारी की ओर से मंगलुरू के डिप्टी कमिश्नर पुलिस को आरोपी शिक्षक का पूरा ब्योरा भेज दिया गया है। जिसके आधार पर गिरफ्तारी होने तक वहां की पुलिस से इलाहाबाद की पुलिस का संपर्क बना रहेगा, जिसमें उनके नजदीकी लोग भी शामिल हैं।
सीएम और डीजीपी को फैक्स भेजा
अभिभावक एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता व पीड़ित छात्र के वकील प्रदीप श्रीवास्तव ने वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम और डीजीपी को एक ज्ञापन फैक्स से भेजा है। जिसमें पीड़ित के इलाज और आर्थिक मदद के लिए 50 लाख रुपये मांगे हैं। साथ ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी का भी अनुरोध किया है।
सेंट जोसेफ कालेज परिसर में आज दिन भर चर्चा रही कि कॉलेज प्रबंधतंत्र की कार्रवाई से पहले आरोपी वाइस प्रिंसिपल इस्तीफा दे सकते हैं। कॉलेज में शिक्षकों के बीच ऐसी चर्चा थी कि प्रबंधतंत्र चाहता है कि कमेटी के फैसले से पहले वह खुद इस्तीफा दे दें। ऐसी ही सलाह प्रबंध तंत्र की ओर से उनके नजदीकी शिक्षकों के माध्यम से भिजवाई जा रही है। चूंकि वह फरार हैं, इसलिए इस बारे में उनकी टिप्पणी नहीं मिल सकी है।