फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vice Principal guilty in magistrate investigation

मजिस्ट्रेटी जांच में भी वाइस प्रिंसिपल दोषी

Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vice Principal guilty in magistrate investigation
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सेंट जोसेफ कालेज के फरार वाइस प्रिंसिपल लेसिली कुटीनो को एडीएम सिटी की मजिस्ट्रेटी जांच में भी दोषी माना गया है। कालेज के शिक्षक और छात्रों की ओर से उनके खिलाफ दर्ज कराए गए बयान और साक्ष्य के आधार पर जांच कमेटी ने यह टिप्पणी की है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए दर्जन भर शिक्षकों और तीन दर्जन छात्रों के बयान लिए गए थे। प्रिंसिपल रॉल्फी डिसूजा सहित कई और लोगों से भी जानकारी की गई। पीड़ित छात्र और उनके बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी ुपुनीत शुक्ला की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यीय टीम के समक्ष अधिकांश शिक्षक और छात्रों ने बयान में कहा है कि कालेज के वाइस प्रिंसिपल और पीटी शिक्षक के पास ही रॉल रहती थी। पीटी शिक्षक अनुशासन बनाने के उद्देश्य से छात्रों को सिर्फ रॉल दिखाकर डराते थे लेकिन वाइस प्रिंसिपल रोजाना दो से तीन दर्जन छात्रों की किसी न किसी बात पर बेरहमी से पिटाई करते थे। छोटी - छोटी बातों वाइस प्रिंसिपल की ओर से पिटाई किए जाने के कारण अधिकांश छात्रों में दहशत रहती थी।  मजिस्ट्रेटी रिपोर्ट तैयार है जो कि बुधवार को डीएम के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।  एडीएम सिटी का कहना है कि जब तक डीएम के पास रिपोर्ट न पहुंच जाए, तब तक वह कुछ नहीं कहेंगे। जांच कमेटी में डीआईओएस और अपर नगर मजिस्ट्रेट को भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस भी आरोपी की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने के लिए सीजेएम के यहां से आदेश जारी करवाएगी। पिछले सप्ताह गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। थाना प्रभारी के अनुसार अगले सप्ताह फरारी के नोटिस को आवेदन किया जा सकता है। गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को भी कालेज परिसर, नैनी, लखनऊ तथा मंगलुरू में दबिश दी गईं। कुछ लोगों ने सीजेएम अदालत से एफआईआर की प्रमाणित प्रतिलिपि ले ली है। पीड़ित छात्र के वकील प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है कि फरार प्रिंसिपल कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं।  उससे पहले हाईकोर्ट में विवेचना के दौरान गिरफ्तारी पर रोक या फिर एक ही दिन में सुनवाई के लिए वह याचिका दायर करने की तैयारी में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर अभिभावक एकता समिति सहित कई संगठनों की ओर से आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। इस संबंध में एसपी क्राइम पीएस पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विजय गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed