फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP workers beaten up on information of religious conversion, one arrested

Prayagraj News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
VHP workers beaten up on information of religious conversion, one arrested
उतरांव थाना क्षेत्र के संबोधीपुर गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि यीशु चर्चा के दौरान धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा था। विरोध करने पर आयोजकों ने मारपीट की। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी जवाहर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विहिप के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, संबोधीपुर गांव में यीशु चर्चा में कई गांवों से दो दर्जन से अधिक लोग आए थे। यीशु चर्चा में संबोधीपुर गांव का जवाहर व उनका बेटा जितेंद्र प्रमुख था। जवाहर बाबूजी बने थे। बेटा पादरी बना था। ये लोग धर्म परिवर्तन को लेकर तमाम तरह का प्रलोभन देकर दबाव बना रहे थे। वहां बांटने के लिए सामान भी रखे गए थे। सूचना पर पहुंचे विहिप कार्यकर्ता विरोध करने लगे। आरोप है कि जवाहर व उनके बेटे ने विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना उतरांव पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। बाद में पुलिस जवाहर को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर थाने में विहिप जिला प्रमुख दुर्गेश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उतरांव थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जवाहर, जीतेंद्र और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed