{"_id":"6506dae8f64eac370c0e10c2","slug":"vhp-will-run-a-nationwide-campaign-for-employable-youth-and-debt-free-farmers-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प : रोजगार युक्त नौजवान, कर्ज मुक्त किसान के लिए विहिप चलाएगी देशव्यापी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प : रोजगार युक्त नौजवान, कर्ज मुक्त किसान के लिए विहिप चलाएगी देशव्यापी अभियान
Sun, 17 Sep 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 04:24 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुक्रवार से झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव स्थित भजनानंद आश्रम में हुई। बैठक में देश के 44 प्रांतों से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री स्थानू ने संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विहिप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग की अखिल भारतीय बैठक के दूसरे दिन शनिवार को रोजगार युक्त नौजवान, कर्ज मुक्त किसान, स्वस्थ व स्वावलंबी भारत और दुग्ध युक्त भारत का संकल्प लिया गया। निर्णय हुआ कि देश के सभी प्रांतों में विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग किसान सम्मेलन कराएगी। इस दौरान किसानों को गोरक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुक्रवार से झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव स्थित भजनानंद आश्रम में हुई। बैठक में देश के 44 प्रांतों से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री स्थानू ने संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 1996 में त्रिवेणी संगम के पवित्र तट से गाय नहीं कटने देंगे- देश नहीं बटने देंगे का जो संकल्प देश के लाखों युवाओं ने लिया था, उसी के कारण अब गोमाता की रक्षा हो रही है। विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख दिनेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
बंशीगीर गोशाला अहमदाबाद के प्रबंधक गोपाल भाई सूतरिया ने कहा कि गीर की कृपा अमृतम से किसानों को शुद्ध अनाज के साथ अच्छी उपज प्राप्त हो रही है। संचालन महामंत्री राजेंद्र ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा काशी प्रांत के मंत्री लालमणि तिवारी ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों के स्वागत के साथ किया। इसका समापन रविवार को होगा।