फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP will awaken the society on cow protection and cow promotion

गोरक्षा और गो संवर्धन पर समाज को जागृत करेगा विहिप

Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
VHP will awaken the society on cow protection and cow promotion
गोरक्षा और गो संवर्धन पर समाज को जागृत करेगा विहिप
विज्ञापन

प्रयागराज। गो रक्षा और गो संवर्धन के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू समाज को जागृत किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में विहिप काशी प्रांत की ओर से त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बातें विहिप काशी प्रांत माघ मेला शिविर में संगठन के क्षेत्रीय मंत्री गजेंद्र ने कही।
परेड ग्राउंड मेें आयोजित शिविर में क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू समाज के जागरण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता एवं धर्म प्रसार के कार्य की योजना बनानी होगी। आत्मनिर्भर भारत में हमारी क्या भूमिका है, उस पर भी विचार करने की जरूरत है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। काशी कारीडोर का भी लोकार्पण हो गया। नतीजा यह कि वर्ष के पहले दिन आठ घंटे में राम लला के 1.20 लाख लोगों ने दर्शन किण्, जबकि 24 घंटे में काशी विश्वनाथ में पांच लाख लोगों ने पूजन अर्चन किया। यह बदलाव बता रहा है कि जागृति आई है।
विज्ञापन

हम सब को अपने अभियान में जुटे रहना होगा। क्षेत्र संगठन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 20 हजार से अधिक बच्चे आस्ट्रेलिया में वेद, संस्कृति और भारतीय संस्कार की शिक्षा ले रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी वहां की सरकार ने विहिप को दी है। इसी तरह अन्य देशों में भी भारतीय संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ,विपिन कुमार गुप्ता, मोहनलाल पटेल ,दिवाकर नाथ त्रिपाठी, महेश सिंह ,अमित पाठक, सत्य प्रताप, कमला मिश्रा, दिव्या सिंह, प्रतिभा सिंह ,रीता सिंह, पूनम पांडे, लाल प्रताप आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जगह होगा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, माघ मेले में लगेगा विस्तारक वर्ग
काशी प्रांत पदाधिकारियों की बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से 15 फरवरी के बाद जगह -जगह त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम शक्ति और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा। काशी प्रांत में समरसता के लिए कई गोष्ठियों का भी आयोजन होगा। इस दौरान देश का वास्तविक इतिहास लोगों के समक्ष रखा जाएगा।

माघ मेले में होने वाले कार्यक्रमों की तय हुई रूपरेखा
प्रांत संगठन मंत्री के अनुसार माघ मेला में विहिप की तरफ से लगने वाले शिविर में 11 व 12 जनवरी को विस्तारक वर्ग, 16, 17 व 18 जनवरी को सेवा को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 और 22 जनवरी को दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगेगा। 29 और 30 जनवरी को बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो फरवरी को मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। तीन फरवरी को विहिप की ओर से संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है और चार, पांच और छह फरवरी को धर्म प्रसार वर्ग की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed