फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VHP created 70,000 thinkers in one day campaign started on Sunday

प्रयागराज : विहिप ने एक दिन में बनाए सत्तर हजार हित चिंतक, रविवार को चला महाअभियान

Sun, 13 Nov 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 10:46 PM IST
सार

प्रयागराज जिले में आठ हजार हित चिंतक बने। फिलहाल अब तक 15 हजार से ज्यादा हित चिंतक सिर्फ प्रयागराज में बन चुके हैं। रविवार को प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार समेत तमाम अन्य पदाधिकारियों ने महानगर के कई स्थानों पर अभियान चलाया।

विज्ञापन
VHP created 70,000 thinkers in one day campaign started on Sunday
Prayagraj News : हितचिंतक अभियान के तहत सदस्य बनाते विहिप के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत की ओर से चलाए जा रहे हित चिंतक अभियान के तहत रविवार को महाअभियान चलाया गया। इस दौरान प्रांत के 19 जिलों में 70 हजार हित चिंतक बनाए गए। विहिप का दावा है कि समाज के हर वर्ग के लोग उनके अभियान से जुड़ रहे हैं। दरअसल विहिप की ओर से राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है। 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत एक करोड़ हिंदुओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन



इसी कड़ी में विहिप के काशी प्रांत की ओर से पांच लाख लोग जोड़े जाएंगे। छह नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के बाद इस माह के दूसरे रविवार को महाअभियान चलाया गया। इसमें काशी प्रांत के प्रयागराज समेत 19 जिलों में 70 हजार लोगों से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन



प्रयागराज जिले में आठ हजार हित चिंतक बने। फिलहाल अब तक 15 हजार से ज्यादा हित चिंतक सिर्फ प्रयागराज में बन चुके हैं। रविवार को प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार समेत तमाम अन्य पदाधिकारियों ने महानगर के कई स्थानों पर अभियान चलाया। लोगों को विश्व हिंदू परिषद की  ओर से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए संगठन की ओर से किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा गया कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, राम सेतु की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के विषय में जानकारी आदि दिए जाने के बारे में भी बताया जा रहा है। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि काशी प्रांत के 19 जिलों में पांच लाख हित चिंतक बनाए जाने का लक्ष्य है, जो इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। उधर, अभियान में विमल प्रकाश, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल ,रविंद्र मोहन गोयल, अमित पाठक, एस के मिश्रा, संजय गुप्ता आदि ने भी टोलियों के साथ शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed