फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Veterans of Varanasi businessmen looted crores of money in Pratapgarh

प्रतापगढ़: वाराणसी के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से करोड़ों की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 01 Feb 2021 02:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Veterans of Varanasi businessmen looted crores of money in Pratapgarh
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद के पास हाईवे पर शनिवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर वाराणसी के आभूषण कारोबारी के दो कर्मचारियों से करोड़ों की नकदी और स्कॉर्पियो गाड़ी लूट ली। घटना की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रयागराज, कौशाम्बी व प्रतापगढ़ का बार्डर होने के कारण तीन जिलों की पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची। बदमाशों द्वारा लूटी गई स्कॉर्पियो कौशाम्बी में मिली। उधर पुलिस करोड़ों की लूट से इनकार कर रही है, उसका कहना है कि गाड़ी में रखे 20 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी जनपद के एक आभूषण कारोबारी का कर्मचारी हरिनाथ यादव निवासी आजमगढ़ शनिवार की रात 11 बजे स्कॉर्पियो से चालक विनोद रावत निवासी कोलकाता के साथ काम के सिलसिले में कानपुर जा रहा था। उनकी गाड़ी जब प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग से होते हुए हरिनाथ हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद के करीब पहुंची। तभी पीछे से आई एक पिकअप ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक विनोद ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


गाड़ी रुकते ही पिकअप सवार चार-पांच बदमाश नीचे उतरे और दोनों को असलहा सटाकर गाड़ी से नीचे उतार लिया। बदमाश उनकी स्कॉर्पियो और मोबाइल लूटकर भाग निकले। हाईवे पर लूट की खबर मिलने पर प्रयागराज के नवाबगंज, कौशाम्बी के कोखराज व हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक विनोद ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र से ही पिकअप उसकी स्कॉर्पियो के पीछे चल रही थी। पूछताछ में चालक और मुनीम कैश के बारे में जानकारी नहीं दे सके। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों ने बताया कि लूटी गई रकम करोड़ों में थी।

 

Veterans of Varanasi businessmen looted crores of money in Pratapgarh
लूट का छविचित्र - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस केवल स्कॉर्पियो, मोबाइल व तीन हजार रुपये लूटने की बात करती रही। लूटी गई स्कॉर्पियो रविवार भोर में कौशाम्बी के कोखराज कोतवाली अंतर्गत सिहोरी के पास बरामद हुई। शाम को स्कॉर्पियो में चार करोड़ रुपये होने का हल्ला मचा। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि अभी तक की छानबीन में केवल स्कॉर्पियो व मोबाइल के साथ तीन हजार रुपये लूटने की बात सामने आई है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

इस संबंध में कौशाम्बी के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना था कि लूटी गई रकम व घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। हथिगवां थाने के प्रभारी एसओ रमेश यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो में 20 लाख रुपये मिले हैं। सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पकड़ लिए गए हैं। पहचान कराने के लिए चालक  और मुनीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed