फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Veterans now turn to the new shift

नई पारी के लिए अब दिग्गजों की बारी

Tue, 13 Oct 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 13 अक्तूबर को जसरा, कौड़िहार, कौंधियारा, चाका एवं शंकरगढ़ ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वोट पड़ेंगे। मैदान में तमाम ऐसे प्रत्याशी हैं, जो चुनाव जीते तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रमख दावेदारों में एक होेंगे, सो लड़ाई और भी रोमांचक हो गई है। हालांकि दिग्गजों की बीच टकराव और बवाल की आशंका भी बनी हुई है, सो प्रशासन ने दूसरे चरण में आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों की वेब रिकॉर्डिंग कराने का निर्णय लिया है। फिलहाल मतदान कराने के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। जो मतदान कार्मिक शहर में रहते हैं, उनकी सुविधा के लिए केपी इंटर कॉलेज से ब्लॉक मुख्यालयों के लिए बसों को रवाना किया गया। प्रत्येक ब्लॉक के लिए पांच-पांच बसें भेजी गईं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 388 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2730 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार को इनकी किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगी, जिस पर आठ लाख आठ हजार 61 मतदाता अपनी मुहर लगाएंगे। इनमें तमाम प्रत्याशी ऐसे हैं, जो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भी प्रमुख दावेदारों में से हैं लेकिन दावा तभी कर सकेेंगे, जब चुनाव जीतेंगे। इन पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। इनमें शंकरगढ़ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल और वहीं के वार्ड 73 से भाजपा नेता सुबोध सिंह की पत्नी साधना सिंह शामिल हैं। वार्ड 73 से ही केशरी देवी की बहू लक्ष्मी सिंह पटेल भी चुनाव लड़ रही हैं। चाका ब्लॉक से दिलीप मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्रा किस्मत आजमा रही हैं। मतदान के दौरान इनके वार्डों में टकराव की आशंका बनी हुई है। हालांकि  प्रशासन की ओर से सभी 439 मतदान केंद्रों के 1071 बूथों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए 4284 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है, जिनमें पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल हैं। साथ ही 46 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 26 क्लस्टर मोबाइल टीमें ओर ढाई सेक्शन पीएसी लगाई गई है। सोमवार को डीएम संजय कुमार, एसएसपी केएस इमैनुएल और मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय ने इन ब्लॉकों मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉकवार वोटरों का विवरण
ब्लॉक-वोटर संख्या
जसरा-127078
कौड़िहार-282755
कौंधियारा-106635
चाका-169077
शंकरगढ़-122516

ब्लॉकवार प्रत्याशियों का विवरण
ब्लॉक-जिला पंचायत सदस्य-क्षेत्र पंचायत सदस्य
जसरा-87-455
कौड़िहार-148-958
कौंधियारा-53-351
चाका-39-559
शंकरगढ़-61-407
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed