फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Verses of the Gita resonated at Maharshi Patanjali Vidya Mandir as thousands of voices joined in a collective

प्रयागराज : महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में गूंजे गीता के श्लोक, हजारों कंठों ने किया सामूहिक गीता पाठ

Sat, 03 Oct 2026 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 05:20 PM IST
सार

प्रयागराज। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर परिसर शनिवार को श्रीमद्भगवद्गीता के पवित्र श्लोकों से गूंज उठा। चिन्मय मिशन प्रयागराज की ओर से ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के तहत ‘समर्पणम् गीता चेंटिंग’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और गीता प्रेमियों ने सामूहिक रूप से गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सस्वर पाठ किया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, गीता के ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना रहा।

विज्ञापन
Verses of the Gita resonated at Maharshi Patanjali Vidya Mandir as thousands of voices joined in a collective
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी अभेदानंद और अन्य अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय परिसर शनिवार को श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के सामूहिक पाठ से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। चिन्मय मिशन प्रयागराज की ओर से ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के तहत ‘समर्पणम् गीता चेंटिंग’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गीता प्रेमियों समेत हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सस्वर पाठ किया।

विज्ञापन




आयोजन का उद्देश्य गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा तथा आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्रीगणेश की वंदना से हुई। बाल कलाकारों ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गीता का पूजन-अर्चन, 108 नामावली का पाठ और ‘गीता पंचामृतम्’ का लयबद्ध गायन हुआ। सामूहिक पाठ के बाद गीता की आरती और मंत्रोच्चार के साथ आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने गीता के संदेश को जीवन में उतारने पर दिया जोर

मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी क्षेत्र के शिक्षाविद् राजीव त्रिपाठी ने अपने संबोधन में गीता के संदेश को जीवन में अपनाने और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद भगवान श्रीगणेश की वंदना और विद्यालय के बाल कलाकारों की ओर से गुरु वंदना प्रस्तुत की गई। चिन्मय मिशन की परंपरा के अनुसार सामूहिक गीता पाठ से पहले श्रीमद्भगवद्गीता का पूजन-अर्चन किया गया। चिन्मय नवीन सेवाश्रम न्यास की ब्रह्मचारिणी शाश्वती जी ने गीता की 108 नामावली का पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Verses of the Gita resonated at Maharshi Patanjali Vidya Mandir as thousands of voices joined in a collective
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

अतिथियों को भेंट किया गया गीता और तुलसी का पौधा

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, श्रीमद्भगवद्गीता और तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। चिन्मय नवीन सेवाश्रम न्यास की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा गुप्ता ने चिन्मय मिशन के उद्देश्यों और आध्यात्मिक कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद ब्रह्मचारिणी शाश्वती जी और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से ‘गीता पंचामृतम्’ का लयबद्ध गायन किया। फिर हजारों कंठों से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सस्वर सामूहिक पाठ हुआ।

Verses of the Gita resonated at Maharshi Patanjali Vidya Mandir as thousands of voices joined in a collective
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

श्लोकों की गूंज से आध्यात्ममय हुआ वातावरण

पूरे परिसर में मंत्रोच्चार और श्लोकों की गूंज से आध्यात्मिक वातावरण बन गया। कार्यक्रम के दौरान चिन्मय मिशन की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने आयोजन को आत्मजागरण और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने का अवसर बताया। चिन्मय नवीन सेवाश्रम न्यास के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आभार जताया। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता की आरती की। मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहभागियों को प्रसाद स्वरूप ‘गीता पंचामृतम्’ पुस्तिका वितरित की गई। समापन पर बूंदी का प्रसाद बांटा गया। विशिष्ट अतिथि पूज्य स्वामी अभेदानंद जी, मुख्य अतिथि राजीव त्रिपाठी, एमएनएनआईटी प्रयागराज के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव, चिन्मय नवीन सेवाश्रम न्यास की अध्यक्ष एवं महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता, विद्यालय समूह की प्रधानाचार्या अल्पोना डे, माधुरी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह, प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed