फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Verdict reserved in idol immersion case by making artificial pond

Allahabad High Court : कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्ति विसर्जन मामले में फैसला सुरक्षित

Fri, 30 Sep 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

मूर्ति विसर्जन धार्मिक परंपरा एवं देवी भक्तों द्वारा शांति जल लिए जाने से जुड़ी हुई है और किसी भी स्थिति में मूर्ति विसर्जन गांव के गंदे प्राकृतिक तालाब में नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन शहर से 15 किमी दूर प्राकृतिक तालाब में मूर्ति विसर्जन करा रहा है, जो कि सैकड़ों वर्ष पुराना है।

विज्ञापन
Verdict reserved in idol immersion case by making artificial pond
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज में मूर्ति विसर्जन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। पीके राय व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी। इसके पूर्व याची की ओर से पेश हुए अधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव ने माननीय न्यायालय को बताया कि मूर्ति विसर्जन के संबंध में पूर्व में दिए गए आदेश को मानने के लिए प्रशासन बाध्य है। जब तक कि पूर्व के आदेश को वापस नहीं लिया जाता या संशोधन नहीं किया जाए।

विज्ञापन



मूर्ति विसर्जन धार्मिक परंपरा एवं देवी भक्तों द्वारा शांति जल लिए जाने से जुड़ी हुई है और किसी भी स्थिति में मूर्ति विसर्जन गांव के गंदे प्राकृतिक तालाब में नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन शहर से 15 किमी दूर प्राकृतिक तालाब में मूर्ति विसर्जन करा रहा है, जो कि सैकड़ों वर्ष पुराना है। तालाब का पानी गंदा है और उसमें कई तरह की गतिविधियां होती हैं।
विज्ञापन



इसकी वजह से तालाब में मूर्तियों का विसर्जन धार्मिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है और न ही वहां किया जाना चाहिए। तर्क दिया गया कि प्रशासन कह रहा है कि वह गंगा के किनारे है और वहां गंगा का पानी ले जाया जा रहा है। जबकि, गंगा वहां से काफी दूर हैं। इसलिए गंगा के किनारे काली सड़क पर कृत्रिम तालाब बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन पर कोर्ट के आदेश की अवहेलनाका आरोप
जवाब में सरकारी अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि बांध के नीचे की भूमि सेना की है और अंदावा का तालाब गंगा के किनारे है। मूर्ति विसर्जन की तैयारी जिला प्रशासन ने बना ली है। इस पर याची ने न्यायालय को बताया कि पूर्व में भी बांध के नीचे गंगा के करीब कृत्रिम तालाब में बिना किसी रोकटोक के जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन कराया गया था। जिला प्रशासन न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर रहा है। न्यायालय ने अपने 2014, 2015 और 2021 के आदेश में कहा है कि कृत्रिम तालाब बनाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार मूर्ति विसर्जन कराया जाए।


याची की ओर से कहा गया कि पांच अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाना है। समय रहते कोर्ट का आदेश आना जरूरी है। नहीं तो जिला प्रशासन अपनी मनमानी करेगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed