फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Venus has survived the lives of young people and children, a big accident

प्रयागराजः शुक्र है बच गई युवक व बच्चों की जान, टला बड़ा हादसा

Sun, 30 Jun 2019 02:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Venus has survived the lives of young people and children, a big accident
फूलपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन में फंसी स्कूटी। - फोटो : PHOOLPUR
क्रासिंग पार करते समय आ गई सारनाथ एक्सप्रेस, स्कूटी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

फूलपुर में हुआ हादसा, समय रहते उतर कर भागे स्कूटी सवार युवक व दो बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर। फूलपुर रेलवे क्रासिंग पर शनिवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्कूटी पर अपने दो बच्चों को बैठाकर रेलवे फाटक पार कर रहे युवक की स्कूटी अचानक रेलवे ट्रैक में फंस गई। इसी बीच सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन दिखी तो बच्चों समेत युवक स्कूटी छोड़कर भागे और अपनी जान बचाई। वहीं चपेट में आने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ फूलपुर मौके पर पहुंचे तथा स्कूटी के टुकड़ों को इकट्ठा कर कब्जे में लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग स्थित रेलवे फाटक 28-सी पर ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने के बाद रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक के आस पास बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। ऐसे में उधर से गुजरने वाले बाइक सवार लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर बाद एक युवक अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी से रेलवे फाटक पार कर रहा था। रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही उसकी स्कूटी फंस गई। इसी बीच प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस भी वहां पहुंच गई। भगवान का शुक्र था कि समय रहते दोनो बच्चों के साथ युवक भी स्कूटी से उतर कर भागा और तीनों की जान बच गई। स्कूटी ट्रेन के नीचे आ जाने से कई टुकड़ों में बट गई। ड्राइवर ने स्टेशन पर ट्रेन रोकी तो आरपीएफ फूलपुर, स्टेशन अधीक्षक समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक पर फंसी स्कूटी को बाहर निकाला। ट्रेन ड्राइवर के मेमो के आधार पर आरपीएफ ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दुर्घटना जोन बना फूलपुर रेलवे क्रासिंग, तीन माह में हुई पांचवीं घटना
फूलपुर। फूलपुर का 28-सी रेलवे क्रासिंग मानों दुर्घटना जोन बन गया है। तीन महीने के अंदर यहां पांच घटनाएं रेलवे ट्रैक में बाइक फंस जाने की वजह से हो गई हैं। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक आज भी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। लेकिन इस ओर न तो रेलवे और न ही स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है। नतीजतन आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। ओवरब्रिज निर्माण के बाद इस रेलवे क्रासिंग को बंद करने की बात सामने आई तो लोगों ने इसका विरोध कर दिया और अनवरत लोगों का आवागमन चल रहा है। रेलवे क्रासिंग पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों की मरम्मत करने की ओर रेलवे प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी अनदेखी के चलते ही रेलवे ट्रैक पर बाइक फंस जाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। 21 मार्च को बाइक फंसने से ट्रेन की चपेट में आए चोरकरिया गांव के रहने वाले अनुज पटेल की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 30 अप्रैल को सोरांव का एक युवक भी दुर्घटना का शिकार हो गया और आज भी अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो फूलपुर-
11- फूलपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन केनीचे फंसी स्कूटी फसने के बाद खड़ी ट्रेन व जुटे लोग।
12- फूलपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन में फंसी स्कूटी।
13- फूलपुर में दुर्घटना के बाद ट्रेन के पहिए के नीचे फंसी स्कूटी के टुकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed