फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vehicles parked in no parking zones will be lifted by crane, tender will be issued by November

Prayagraj News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे, नवंबर तक होगा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no parking zones will be lifted by crane, tender will be issued by November
सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर इन्हें क्रेन से उठवा लिया जाएगा। नगर निगम इस काम का टेंडर कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम अधिकारियों ने हाल ही में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक कर योजना तैयार की है। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो नवंबर तक टेंडर हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के सूत्रों के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 50 हजार वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। पार्किंग स्थल होने के बावजूद लोग नियम तोड़कर वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर चले जाते हैं। इससे जाम लगता है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। निगम ने इस पर सख्ती दिखाते हुए नए सिरे से नो पार्किंग जोन चिह्नित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन



20 स्थानों पर बनेगी पार्किंग

सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में बोर्ड लगाकर नए नियम लागू किए जाएंगे। निगम, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 20 स्थानों को पार्किंग स्थल के लिए चुना है। इनमें से प्रथम चरण में सरोजनी मार्ग, एसपी पटेल मार्ग, साईं मंदिर के पास और एक स्कूल सहित 12 स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां लोग शुल्क देकर वाहन खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले यातायात पुलिस करती थी कार्रवाई
अभी तक सड़क से वाहन उठाने का टेंडर यातायात पुलिस ने एक कंपनी को दे रखा था। सितंबर 2024 में टेंडर खत्म होने के बाद इसे दोबारा नवीनीकृत नहीं किया गया। अब नगर निगम अपने बायलॉज में संशोधन कर वाहन उठाने का ठेका खुद देगा। इसके लिए निगम ने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक कर योजना तैयार कर ली है।






नो पार्किंग जोन चिह्नित कर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से कार्रवाई होगी। शहर में 20 पार्किंग स्थल भी चिह्नित होंगे, फिलहाल 12 स्थल तय किए गए हैं। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाने का टेंडर निगम अपने नियमों में संशोधन कर देगा।

- दीपेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed