फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vehicles break glass when the procession is not found

बारात में रास्ता न मिलने पर गाडिय़ों के तोड़े शीशे

Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles break glass when the procession is not found
crime
रोड पर लगी बारात में रास्ता न मिलने पर कुछ लोगों ने आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस पर बारातियों में आक्रोश फैल गया। नाराज बारातियों ने जमकर फायरिंग की। उधर, गाड़ियों का शीशा तोड़ने वाले लोगों के बारे में जानकारी करने ढाबे पर गए दो युवकों की भी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे शाहकरम अली का पुरवा में दो बारात आई थी। इस दौरान बारातियों ने रोड के किनारे गाड़ियां खड़ी कर दी थी। रात में कुछ लोग लखनऊ की तरफ से कुंडा आ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रकों के गुजरने के कारण जाम लग गया। इस पर कुंडा जाने वाले लोगों ने बारातियों की गाड़ी हटवाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। गाड़ी में बैठे एक ड्राइवर ने गाड़ी हटाने से मना किया तो बात बढ़ गई। बात बढ़ी तो ड्राइवर की पिटाई कर दी गई। इसके साथ ही कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बारातियों की तोड़ी गई कारों के बारे में जानकारी जुटाने कुछ लोग एक ढाबे पर पहुंचे तो वहां गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले मिल गए। वहां भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। इसमें दो लोगों की पिटाई कर दी गई और एक बाइक भी तोड़ दी गई।

इसकी जानकारी बारातियों केा हुई तो वह आक्रोशित हो गए और जमकर फायरिंग की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस दौरान किसी ने पुलिस को शीशा तोड़ने वालों के बारे में काई जानकारी नहीं दी। साथ ही कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed