{"_id":"66e6d09c6f4a5abf7e07334b","slug":"vehicle-thieves-became-afraid-of-khaki-did-not-even-leave-the-police-bike-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : खाकी से बेखाैफ हुए वाहन चोर, पुलिस की बाइक भी नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : खाकी से बेखाैफ हुए वाहन चोर, पुलिस की बाइक भी नहीं छोड़ी
Sun, 15 Sep 2024 05:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:48 PM IST
सार
शहर में वाहनों की चोरी आम हो चुकी है। बढ़ती घटनाओं से पता चलता है कि शातिरों में पुलिस का डर पूरी तरह से निकल चुका है। शहर के थानों में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि बीते 13 दिनों में शहर के विभिन्न थानाें में वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खाकी से बेखाैफ वाहन चोर आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्थिति यह है कि 13 दिनों में शातिर चोरों ने 21 वाहनों पर हाथ साफ कर दिए। खास बात यह है कि इनमें दो पुलिसकर्मियों की भी बाइक चोरी हुई है। इसके बावजूद वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में वाहनों की चोरी आम हो चुकी है। बढ़ती घटनाओं से पता चलता है कि शातिरों में पुलिस का डर पूरी तरह से निकल चुका है। शहर के थानों में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि बीते 13 दिनों में शहर के विभिन्न थानाें में वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें दो ई-रिक्शा है, बाकी 19 दो पहिया वाहन हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इनमें दो पुलिस कर्मियों की भी बाइक शामिल है।
विज्ञापन
वाहन चुराने वाले इतने शातिर हैं कि बाइकों के लॉक होने के बावजूद बड़ी सफाई के साथ चोरी को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पीड़ित परेशान होकर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चक्कर काटते रहते हैं। दूसरी ओर कार्रवाई के नाम पर पुलिस की तरफ से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। अब तक गुम हुई बाइकों में से किसी भी व्यक्ति की बाइक बरामद नहीं हो सकी है। कहने को शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
कर्नलगंज और सिविल लाइंस में घटनाएं ज्यादा
थाना वाहन संख्या
- कर्नलगंज 6
- सिविल लाइंस 4
- कीडगंज 3
- धूमनगंज 3
- खुल्दाबाद 2
- कोतवाली 2
- दारागंज 1