फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now

जन आहार में अब 45 नहीं 70 रुपये में शाकाहारी भोजन, मांसाहारी के भी दाम बढ़े

Thu, 26 Dec 2019 07:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now
biryani

रेल यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है। ट्रेन के अंदर खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाए जाने के बाद अब इलाहाबाद जंक्शन समेत एनसीआर जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के जन आहार केंद्रों पर भी खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गईं हैं। 45 रुपये में मिलने वाला शाकाहारी भोजन अब 70 रुपये में मिलने लगा है। यह व्यवस्था लागू भी हो चुकी है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में 15 रुपये में मिलने वाले जनता खाने के दाम में भी बढ़ोतरी की सकती है। 

विज्ञापन

Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now
biryani shopkeeper - फोटो : Social Media

पिछले दिनों ही रेलवे बोर्ड की ओर से सर्कुलर निकाल कर खाने का दाम बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। बोर्ड के इस सर्कुलर के बाद ट्रेनों के साथ ही प्रमुख स्टेशनों के जन आहार, फूड प्लाजा में मिलने वाले भोजन का रेट आईआरसीटीसी को 15 दिन के भीतर बढ़ाना था, जो उसने अब बढ़ा दिया है। इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आदि प्रमुख स्टेशन आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय के अधीन है। इन स्टेशनों के जन आहार केंद्र पर मिलने वाले भोजन का दाम बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now
दाल-चावल - फोटो : social media

इसके तहत शाकाहारी नाश्ते के लिए अब 25 की बजाय 35 रुपये, मांसाहारी नाश्ते के लिए 30 की बजाय 45 रुपये यात्रियों को देने होंगे। शाकाहारी भोजन का दाम भी 45 की बजाय अब 70 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मांसाहारी भोजन भी 50 की बजाय यात्रियों को 80 रुपये में मिलेगा। आईआरसीटीसी लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने जन आहार और ट्रेनों में मिलने वाले भोजन और नाश्ते के दाम में वृद्धि की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now
चिकन - फोटो : pixabay

स्टेशन पर भी लें अब चिकन करी का स्वाद

 रेलवे बोर्ड  ने पहली बार अपने चिकन करी, चिकन बिरयानी बेचे जाने की भी मंजूरी दी है। दरअसल, ट्रेनों के अंदर यात्रियों को मांसाहारी भोजन मिलता था, लेकिन स्टेशनों पर यह सुविधा नहीं थी। इससे अब जन आहार में यात्रियों को 350 ग्राम वेज बिरयानी 70 एवं अंडे वाली बिरयानी 80 रुपये में मिलेगी। चिकन बिरयानी 100 रुपये में यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। 

Vegetarian food for 45 not 70 rupees in mass diet now
chicken fry
वीआईपी ट्रेनों मार्च 2020 से महंगा होगा खाना

रेलवे की ओर से जारी किया गया सर्कुलर के बाद राजधानी, दुरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों बढ़ी हुई दर में खाना मार्च 2020 से प्रभावी होगी। दरअसल राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में लोग चार माह पहले आरक्षण करा लेते हैं। इस वजह से अब मार्च माह के दूसरे सप्ताह बाद के जो रिजर्वेशन किए जा रहे हैं, उसमें खानपान का बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से रेलवे ने लेना शुरू कर दिया है। 

जन आहार पर खानपान की दरें
खानपान    पुराना शुल्क    नया शुल्क
नाश्ता शाकाहारी    25    35
नाश्ता मांसाहारी    30    45
भोजन शाकाहारी    45    70
भोजन मांसाहारी    50    120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed