{"_id":"5edd45898ebc3e904a74a6d2","slug":"vegetable-trampling-farmers-expressed-happiness-after-getting-action-and-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी रौंदने का मामलाः दरोगा पर कार्रवाई और मुआवजा मिलने पर किसानों ने जताया सीएम योगी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी रौंदने का मामलाः दरोगा पर कार्रवाई और मुआवजा मिलने पर किसानों ने जताया सीएम योगी का आभार
Mon, 08 Jun 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घूरपुर थाने के दरोगा सुमित आनंद की ओर से जीप चलाकर नष्ट की गई सब्जियों का मुआवजा पाकर घूरपुर क्षेत्र के प्रभावित किसान खुश हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संबंधित पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा की है।
बता दें कि बुधवार को घूरपुर सब्जी मंडी में दरोगा ने अपना हनक दिखाने के लिए सब्जी बेचने आए किसानों की सब्जियां सरकारी जीप चलाकर रौंद डाली थी। वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने दरोगा को निलंबित करने के साथ किसानों को तुरंत मुआवजा देने का आदेश दिया था।
जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किसान राम तौल निवासी चिल्ली, ज्ञान सिंह निवासी मनकवार, राम सिंह निवासी चकिया समेत करीब तीन दर्जन लोगों को मुआवजा दिया गया। इस दौरान एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा और सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने पीड़ितों से मुलाकात भी की। जिसके बाद किसानों ने सीएम और पुलिस अफसरों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। थानांतर्गत सभी दरोगा और सिपाहियों को निर्देशित किया गया है कि फरियादियों को तत्काल न्याय दिलाएं। घटनाओं की सूचना पर पुलिस मदद के लिए पहुंचे। अपराधियों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। अनुराग शर्मा, थानाध्यक्ष, घूरपुर