फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vedapathi student drowned while bathing in Ganga, fishermen took out the body.

Prayagraj : गंगा में नहाने के दौरान वेदपाठी छात्र डूबा, मछुआरों ने शव को निकाला बाहर

Thu, 22 Aug 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

नई झूंसी स्थित योगानंद आश्रम में तकरीबन दो साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा के श्याम किशोर त्रिपाठी का 17 वर्षीय बेटा शिवांशु वेद की शिक्षा लेने आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह आश्रम के पास स्थित गंगातट पर सहपाठियों के साथ नहाने गया था।

विज्ञापन
Vedapathi student drowned while bathing in Ganga, fishermen took out the body.
वेदपाठी के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस और आश्रम के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी इलाके में गंगातट पर बृहस्पतिवार की दोपहर गंगा में नहाने के दौरान वेदपाठी छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गंगा में डूबने वाला 17 वर्षीय वेदपाठी शिवांशु त्रिपाठी पुत्र श्याम किशोर त्रिपाठी मध्य प्रदेश के रीवा जिले का रहने वाले थे। वह नई झूंसी स्थित योगानंद आश्रम में कक्षा दस के छात्र थे। मछुआरों की मदद से पुलिस ने छात्र के शव को बाहर निकाला। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

नई झूंसी स्थित योगानंद आश्रम में तकरीबन दो साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा के श्याम किशोर त्रिपाठी का 17 वर्षीय बेटा शिवांशु वेद की शिक्षा लेने आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह आश्रम के पास स्थित गंगातट पर सहपाठियों के साथ नहाने गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। अन्य वेदपाठियों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर आश्रम के अन्य वेदपाठी, अध्यापक और नई झूंसी चौकी इंचार्ज सूर्यकांत सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed