फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vasant Panchami: Ten special trains will be run, trains will run as per the timetable from Rambagh station.

वसंत पंचमी : चलाई जाएंगी दस स्पेशल ट्रेनें, रामबाग स्टेशन से समय सारिणी के हिसाब से होगा संचालन

Mon, 12 Feb 2024 06:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 06:08 AM IST
सार

मौनी अमावस्या के बाद रेलवे अब वसंत पंचमी की तैयारी में जुट गया। संभावित भीड़ के मद्देनजर 10 ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Vasant Panchami: Ten special trains will be run, trains will run as per the timetable from Rambagh station.
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व में शामिल बसंत पंचमी की तैयारियां भी अब तेज हो गई हैं। वसंत पंचमी के मौके पर रेलवे प्रशासन ने दस स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की है। इसी तरह यूपी रोडवेज ने भी पंचमी को लेकर खास प्रबंध किए हैं। पर्व के अवसर पर यूपी रोडवेज ने 1500 बसों को चलाए जाने का निर्णय लिया है। 200 बसें रिजर्व भी रखी जाएंगी।

विज्ञापन


वसंत पंचमी पर प्रयागराज रामबाग से स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के हिसाब से होगा, जबकि प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग जंक्शन से स्पेशल ट्रेनें भीड़ के हिसाब से संचालित की जाएंगी। बनारस से रामबाग के लिए 13 फरवरी को स्पेशल ट्रेन रात 10.30 बजे चलकर रात दो बजे प्रयागराज रामबाग आएगी। यहां से बनारस के लिए विशेष गाड़ी 14 फरवरी की सुबह 09.25 बजे चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह बनारस से 14 फरवरी की सुबह आठ बजे प्रयागराज रामबाग के लिए एक दूसरी स्पेशल ट्रेन चलेगी जो सुबह 11.30 बजे यहां पहुंचेंगी। वापसी में यही ट्रेन 14 की शाम 5.10 बजे चलकर रात 8.45 बजे बनारस पहुंच जाएगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या की तरह बसंत पंचमी को भी वंदे भारत छोड़ प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी में संबंधित रूट की सभी ट्रेनों का ठहराव दोनों ओर से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए वसंत पंचमी पर प्रयाग जंक्शन से तीन ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा यहां दो रेक रिजर्व भी रखे जाएंगे। वहीं प्रयागराज जंक्शन से मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर दिशा की ओर पांच ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई है। इनका संचालन भीड़ के हिसाब से ही होगा।

उधर यूपी रोडवेज ने भी वसंत पंचमी पर दो हजार बसों के संचालन की तैयारी की है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि वसंत पंचमी की तैयारियां चल रही हैं। अभी 1500 बसें चलाने की तैयारी है। सौ या उससे अधिक बसों का संचालन अयोध्या रूट पर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed