फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Various events being staged in the picturesque story:

मनोहारी रहा रामकथा के विविध प्रसंगों का मंचन

Sat, 17 Oct 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Various events being staged in the picturesque story:
इलाहाबाद। रामकथा के तहत शुक्रवार को शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से विविध मनोहारी प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला के माधुर्य में सराबोर दर्शक लीला स्थलों पर लीला समाप्ति तक डटे रहे। शहर की प्रमुख रामलीला कमेटी में शुमार होने वाली  दारागंज रामलीला कमेटी की ओर से काली प्राकट्य और सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक स्वांग चौकियां निकाली गईं।
विज्ञापन


अलोपीबाग रामलीला मैदान में रौद्र रूप में प्रकट हुई काली के दर्शन पूजन को भारी भीड़ उपस्थित थी। लीला मैदान से हुंकार भरती आगे- आगे काली चलीं और उनके पीछे-पीछे भक्तों का रेला चला। घंटों से मां की प्रतीक्षा में सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों श्रद्धालुओं जय मां काली की जयकार की। पूरे रास्ते देवी के क्रोध को शान्त करने के लिए जायफल नीबू अर्पित किया जाता रहा। सामाजिक विषयों पर आधारित विभिन्न स्वांग चौकियां भी प्रस्तुति देते हुए चल रही थी। डा. प्रभात शास्त्री मार्ग स्थित  माधो यादव निवास पर शृंगार, पूजन के बाद, जीटी रोड नगाड़ खाना ,निराला चौराहा होते हुए बक्शी तिनमुहानी स्थित शृंगार भवन पहुंचकर यात्रा पूरी हुई।
विज्ञापन


उसके पहले सूपर्णखा नासिका भंग और खरदूषण वध प्रसंग की लीला संयोजक स्वामी शिवमंगलदास आचार्य के निर्देशन में हुई। काली प्राकट्य शोभायात्रा में महामंत्री जितेंद्र गौड़, मुन्ना आजाद, रंजन सिंह, राहुल यादव, संतोष जोशी, अखिलेश, तीर्थराज पांडेय आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियदर्शनी नगर नयापुरवा करेली से भव्य रामबारात अध्यक्ष विमलेश, महामंत्री धीरेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में निकाली गई। रामबारात अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए रामलीला पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।  पूरे रास्ते जगह-जगह लोगों ने आरती पूजा की। रामलीला कमेटी जीटीबी नगर  करेली के तत्वाधान में निकाली जाने वाली रामबारात में मुकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग रामलीला मैदान पर  कैकयी का कोप भवन में जाना, प्रलाप करना, राजा दशरथ का मनाना और कैकयी का दो वरदान मांगना, राम वनगमन आदि प्रसंगों की लीला मंचित हुई। कलाकारों की संवाद अदायगी पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सुबह शृंगार चौकी में बड़ी जड़ाऊ चौकी निकाली गई।

पजावा रामलीला कमेटी की रामलीला में रामवनवास से लेकर भरत मिलाप तक की लीला मंचित हुई। उसके पहले शाहगंज स्थित राममंदिर से भाइयों सहित राम जी की सवारी निकाली गई। इस अवसर पर मोहन जी टंडन, वीनू मोहिले, प्रकाशचंद्र टंडन, अमित कपूर, श्याम जी अग्रवाल, वीरेंद्र मोहिल, रामजी मालवीय, सुरेश चंद्र टंडन, अमिताभ टंडन, पवन मालवीय, आदित्य टंडन आदि उपस्थित रहे। सुबह शृंगार चौकी में बीड्स चौकी निकाली गई।


श्रीकटरा रामलीला कमेटी की ओर कर्नलगंज स्थित रामवटिका में  कैकयी प्रलाप, राम वनगमन, रामलीला कमेटी अलोपीबाग में धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, बाघम्बरी क्षेत्र रामलीला कमेटी भारद्वाजपुरम में धनुष भंग, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद और श्रीबाल रामलीला समिति सिविल लाइंस में अंगद रावण संवाद , लक्ष्मण को शक्ति लगना आदि प्रसंगों की लीला मंचित हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed