फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vardha University foundation day celebration 2019

सामान्य ज्ञान में दीपक, काव्य लेखन में अपर्णा रहीं अव्वल

Mon, 30 Dec 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vardha University foundation day celebration 2019
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में ट्विंकल को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

वर्धा विवि के स्थापना दिवस में विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
प्रयागराज। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज में 23वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीपक प्रजापति को पहला पुरस्कार मिला जबकि बृजेश यादव एवं शिवदेव प्रजापति संयुक्त रूप से दूसरे और गौरव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, काव्य लेखन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अपर्णा गोरे को मिला जबकि गौरव शर्मा एवं निधि सिंह चंदेल क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में ट्विंकल विश्वकर्मा ने बाजी मारी। वहीं, नीतू मिश्रा दूसरे और बृजेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यक्तित्व निर्माण की आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में लोग अपना स्वार्थ छोड़कर राष्ट्र के हित में सोचते हैं। केंद्र के अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने कहा कि व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इससे पूर्व सहायक कुलसचिव विनोद रमेशचंद्र वैद्य ने अतिथि का स्वागत किया। डॉ. प्रभात सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस मौके पर प्रो. राम किशोर शर्मा, शैल तनया, कल्पना सहाय, रामभजन, राजेश मिश्र, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed