{"_id":"5d2cd2e38ebc3e6cb9088b6b","slug":"varanasi-route-buses-will-be-diverted-only-after-traffic-increases-in-savan-city-news-ald249526534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में ट्रैफिक बढ़ने पर ही वाराणसी रूट की बसें होगी डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में ट्रैफिक बढ़ने पर ही वाराणसी रूट की बसें होगी डायवर्ट
विज्ञापन
Varanasi route buses will be diverted only after traffic increases in Savan
सावन में ट्रैफिक बढ़ने पर ही वाराणसी रूट की बसेें होंगी डायवर्ट
0 सिविल लाइंस बस स्टेशन पर ड्राइवरों को कांवड़ यात्रा के दौरान बरते जाने वाली बताई सावधानियां
नोट...फोटो है
प्रयागराज। सावन मास के दौरान वाराणसी रूट पर कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम नजूल गंगा प्रसाद ने ड्राइवरों को सावन मास में कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने को कहा। कहा कि रोडवेज ड्राइवर इस अवधि में संयम बरते। कार्यक्रम में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सावन मास में वाराणसी रूट पर बसों का डायवर्जन तभी होगा जब इस रूट पर ट्रैफिक ज्यादा होगा। कांवड़ियों और यात्रियों की सहूलियत के लिए उन्होंने वाराणसी के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाने की बात कही।
कार्यक्रम में एडीएम ने कहा कि इस मास काफी संख्या में कावड़िये जलाभिषेक के लिए वाराणसी जाते हैं। रोडवेज ड्राइवरों को चाहिए कि वे इस रूट पर सिर्फ निर्धारित स्टॉपेज पर बसें रोके। किसी भी सूरत में कांवड़ियों से अभ्रद व्यवहार न किया जाए। इस अवसर पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने कहा कि इस बार शहर से झूंसी स्थित रोडवेज की वर्कशॉप में जाने वाली बसें वाया फाफामऊ नहीं जाएगी। पूर्व की तरह ये बसें शास्त्री पुल के रास्ते ही जाएंगी। वाराणसी रूट पर भी यही बात लागू होगी। हालांकि ट्रैफिक बढ़ने पर बसें डायवर्ट की जाएंगी। इस दौरान एआरएम सिविल लाइंस मनोज शर्मा, एआरएम प्रयाग विवेकानंद तिवारी, एआरएम लीडर रोड आरएस पांडेय आदि मौजूद रहे।