फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vande bharat trains speed increased between Allahabad City-Manduwadih

इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के बीच बढ़ गई वंदे भारत की स्पीड

Mon, 01 Jul 2019 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
vande bharat trains speed increased between Allahabad City-Manduwadih
vande bharat trains speed increased between Allahabad City-Manduwadih - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के बीच बढ़ गई वंदे भारत की स्पीड
विज्ञापन

इस रेलखंड के 80 किमी रूट पर ट्रेन की अधिकतम स्पीड अब 110 किमी प्रति घंटा
वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे में 100 से ज्यादा हुई स्पीड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी एवं मंडुवाडीह रेलखंड पर अधिकतम स्पीड अब 110 किमी प्रतिघंटा हो गई है। इस रेलखंड पर पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी ट्रेन की अधिकतम स्पीड 100 किमी घंटा से ज्यादा हुई है।
सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच कुल आठ घंटे का वक्त लेती है। 17 फरवरी से शुरू हुई यह ट्रेन तकरीबन फुल ही चल रही है। नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन के बीच ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा है। हालांकि इस रूट पर वंदे भारत 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भी चल सकती है, लेकिन तकनीकी कारणों से सीआरएस ने इसकी अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

अभी तक इलाहाबाद जंक्शन से इलाहाबाद सिटी एवं मंडुवाडीह तक वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम स्पीड 90 किमी प्रतिघंटा के आसपास थी, जो अब बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा हो गई है। हालांकि स्पीड बढ़ने के बाद दिल्ली से वाराणसी तक के समय में रेलवे ने कटौती नहीं की है। स्पीड बढ़ने के चलते रविवार की रात दिल्ली दस मिनट पहले पहुंच गई थी। बता दें कि वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा है। ट्रायल के दौरान ट्रेन इस रफ्तार से दौड़ी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह तक 80 किमी रूट पर इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड बढ़कर 110 किमी प्रतिघंटा हो गई है। आने वाले दिनों में इसकी स्पीड में और सुधार होगा। ’
00 पंकज सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed