फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express will run from Prayagraj to Saharanpur, operations can be done via Lucknow and Bareilly

Railway : प्रयागराज से सहारनपुर तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ और बरेली के रास्ते हो सकता है संचालन

Sun, 25 Jun 2023 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express will run from Prayagraj to Saharanpur, operations can be done via Lucknow and Bareilly
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते से किया जा सकता है। इस दौरान रेलमंत्री ने सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी होते हुए देहरादून तक 81 किमी लंबी रेल लाइन परियोजना की डीपीआर के लिए 2.3 करोड़ रुपये जारी किए।

विज्ञापन


उन्होंने सहारनपुर के रेलवे स्टेशन का विश्व स्तरीय डिजाइन भी जारी किया। स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। रेलमंत्री ने कहा कि सहारनपुर-मां शाकंभरी देवी-देहरादून रेल लाइन की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके डीपीआर के लिए छह जून को 2.3 करोड़ रुपये जारी कर दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। बता दें कि प्रयागराज से सहारनपुर के लिए वर्तमान में तीन ट्रेनें नौचंदी एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट एवं सूबेदारगंज-उधमपुर स्पेशल उपलब्ध है। उधमपुर जाने वाली ट्रेन सहारनपुर पहुंचने में वाया कानपुर साढ़े दस घंटे का वक्त लेती है, जबकि नौचंदी एक्सप्रेस उक्त दूरी तय करने में वाया लखनऊ 17.20 घंटे का समय लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा इस बात की है कि वंदे भारत एक्सप्रेस वाया लखनऊ चलाई जा सकती है। क्योंकि लखनऊ-बरेली-मुरादाबाद रूट पर अभी वंदे भारत नहीं चल रही है। सहारनपुर से इसे मेरठ एवं वहां से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक चलाया जा सकता है। यह सफर आठ घंटे में पूरा करवाने की तैयारी है। वहीं वंदे भारत का दूसरा संभावित रूट मेरठ से बुलंदशहर, अलीगढ़, कानपुर होते हुए प्रयागराज जंक्शन तक का है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस का रूट रेलवे बोर्ड द्वारा फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed