फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express will run from Prayagraj to Gorakhpur via Lucknow

Prayagraj : प्रयागराज से लखनऊ होकर गोरखपुर के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Thu, 16 Nov 2023 07:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 07:43 AM IST
सार

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 सुबह 6.05 बजे चलेगी। इसके बाद ट्रेन 6.52-6.54 बजे बस्ती, सुबह 8.15-8.17 बजे अयोध्या एवं 10.20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10.35 बजे रवाना होकर रायबरेली रुकते हुए दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Vande Bharat Express will run from Prayagraj to Gorakhpur via Lucknow
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। प्रयागराज से यूपी के इन तीन महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने के लिए सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ से गोरखपुर के लिए चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसकी समय सारिणी भी जारी हो गई है। अब किसी भी दिन वंदे भारत को चलाए जाने का एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन


गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 सुबह 6.05 बजे चलेगी। इसके बाद ट्रेन 6.52-6.54 बजे बस्ती, सुबह 8.15-8.17 बजे अयोध्या एवं 10.20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन लखनऊ से 10.35 बजे रवाना होकर रायबरेली रुकते हुए दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22550 की रवानगी दोपहर 3.15 बजे होगी। तीन घंटे के बाद शाम 6.15 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 6.30 बजे लखनऊ से चलेगी। रात 10.40 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंच जाएगी। हालांकि वर्तमान समय वंदे भारत लखनऊ से शाम 7.15 बजे चल रही है, लेकिन अब यह 45 मिनट पहले शाम 6.30 बजे वंदे रवाना होगी। बता दें कि सात जुलाई 23 को ही पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाई। हालांकि नियमित ट्रेन के रूप में इसका संचालन नौ जुलाई को शुरू हुआ। आठ कोच की इस ट्रेन में एक बार में 530 यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म छह से चलाने की तैयारी

गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर छह से चलाई जा सकती है। दरअसल जिस वक्त ट्रेन प्रयागराज आएग, उस दौरान प्लेटफार्म नंबर छह खाली रहता है। इसी वजह से ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर छह से किया जा सकता है।

 

तीन और वंदे भारत को रेलवे ने किया विस्तार

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत के प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार किए जाने के साथ तीन अन्य वंदे भारत का भी रेलवे ने विस्तार किया है। इसमें बंगलुरू-धारवार वंदेभारत का विस्तार बेलगांव तक, जामनगर-अहमदाबाद का विस्तार सूरत के उधना तक, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed