फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat can connect Ram Van Gaman Path, preparation to run from Chitrakoot to Prayagraj, Ayodhya

यूपी : राम वन गमन पथ को जोड़ सकती है वंदे भारत, चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या के रास्ते चलाने की तैयारी

Wed, 26 Apr 2023 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राम वन गमन पथ मार्ग पर भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है।

विज्ञापन
Vande Bharat can connect Ram Van Gaman Path, preparation to run from Chitrakoot to Prayagraj, Ayodhya
'वंदे भारत' एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राम वन गमन पथ मार्ग पर भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, इस देश के तमाम रेलमार्ग एवं महत्वपूर्ण रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है। देश में कुल 15 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। मंगलवार को ही पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच चलने वाली 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी की घोषणा के तहत वर्ष 2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है। इसी वजह से तमाम जोनल रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट भी रेल मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन

पूरा सफर पांच घंटे में कराने की योजना

अब इसी कड़ी में रामपथ गमन मार्ग को भी वंदे भारत से जोड़ने की तैयारी है। इस ट्रेन का संचालन चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह पूरा सफर पांच घंटे से छह घंटे में पूरा कराने की योजना है। प्रयागराज से भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल भी इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग कर चुकी है।

बता दें कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रयागराज होकर नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चल रही है। अब वाराणसी से भी सुबह के समय वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। अभी वहां से सप्ताह में छह दिन दोपहर तीन बजे वंदे भारत एक्सप्रेस उपलब्ध है। उधर, सांसद केशरी देवी का कहना है कि चित्रकूट से प्रयागराज और अयोध्या के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होती है तो निश्चित ही इससे पर्यटन भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed