फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vandalism during the exam, GT Road blocked

Prayagraj News: परीक्षा के दौरान तोड़फोड़, जीटी रोड किया चक्काजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Vandalism during the exam, GT Road blocked
फोटो हनुमानगंज नाराज परीक्षार्थियों द्वारा तोड़े गए कम्प्यूटर सिस्टम और चक्काजाम के दौरान परीक्
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय में आई टेक जोन परीक्षा केंद्र पर क्षमता से दोगुना परीक्षार्थियों के पहुंचने पर जमकर बवाल हुआ। सीट नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान 100 से अधिक कंप्यूटर सहित कक्ष में लगे कूलर, एसी, सर्वर, सीसीटीवी कैमरे और वाटर कूलर तोड़ दिए।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ तो उन्होंने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाककर जाम खत्म कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

बाद में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दोनों पॉली की परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना चस्पा करने पर छात्र शांत हुए और वापस लौट गए।
कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र ने सोमवार को कांस्टेबल जीडी की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बंगलूरू की एक कंपनी एडूक्विटी कॅरिअर टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदावा स्थित आई-टेक जोन सेंटर में द्वितीय और तृतीय पॉली में परीक्षा होनी थी। सेंटर में 650 कंप्यूटर सिस्टम लगे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में 505 के स्थान पर 1035 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 495 की जगह 1034 परीक्षार्थियों को सेंटर दिया गया था।
परीक्षार्थियों की संख्या की जानकारी सेंटर को मेल से सोमवार को ही दिया गया था। परीक्षा के समय सेंटर पर क्षमता से दोगुना छात्रों के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। जब छात्रों को सिस्टम नही मिला तो तोड़फोड़ करने लगे।
इस दौरान कई कक्ष में लगे सभी सिस्टम और कुर्सियां तोड़ दीं गईं। इतना ही नहीं, कमरे में लगे एसी, कूलर और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। इसके बाद परीक्षार्थी जैन मंदिर के सामने जीटी रोड पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया।
परीक्षार्थी करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर हंगामा करते रहे। चक्काजाम की सूचना पर ट्रेनी आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसीपी थरवई अरुण पाराशर और एसीपी फूलपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया।
परीक्षार्थियों का हंगामा करते देख परीक्षा करा रहे भाग खड़े हुए। परीक्षा स्थगित की सूचना चस्पा होने पर छात्र लौट गए।

कोट
सेंटर में क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को बुलाया गया था जिससे वे नाराज हो गए थे। नाराज परीक्षार्थियों ने सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दिया। परीक्षार्थियों को समझाकर शांत कराया गया। -अरुण पाराशर,एसीपी थरवई

फोटो हनुमानगंज नाराज परीक्षार्थियों द्वारा तोड़े गए कम्प्यूटर सिस्टम और चक्काजाम के दौरान परीक्

फोटो हनुमानगंज नाराज परीक्षार्थियों द्वारा तोड़े गए कम्प्यूटर सिस्टम और चक्काजाम के दौरान परीक्

फोटो हनुमानगंज नाराज परीक्षार्थियों द्वारा तोड़े गए कम्प्यूटर सिस्टम और चक्काजाम के दौरान परीक्

फोटो हनुमानगंज नाराज परीक्षार्थियों द्वारा तोड़े गए कम्प्यूटर सिस्टम और चक्काजाम के दौरान परीक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed