{"_id":"5873ec2e4f1c1b577fba87ae","slug":"vahan-checking-in-bhawapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रखे पौने चार लाख रुपये जब्त, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में रखे पौने चार लाख रुपये जब्त, दो हिरासत में
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के आदेश के तहत पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार में करीब पौने चार लाख रुपये जब्त किए। पैसे ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस से खबर पाकर आयकर विभाग की टीम ने भी आकर जांच की। पकडे गए दोनों लोगों ने कहा कि ये रकम एक दूध कंपनी के हैं। दुकानदारों से पैसे वसूलकर लखनऊ में जमा करने जा रहे थे। अभी उन दोनों को हिरासत में लेकर छानबीन जारी है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे सोरांव थाने की पुलिस टीम इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर भावापुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी शहर की तरफ से आई आल्टो कार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर एक बैग में करीब पौने चार लाख रुपये नगद बरामद हुए। इस रकम में 50 और 10 रुपये के नोट और 10 रुपये के सिक्के शामिल थे। कार में मौजूद मथुरा जनपद के करण शर्मा और हाथरस जिले के रामबाबू ने कहा कि ये पैसे ज्ञान डेयरी के हैं। इलाहाबाद के व्यापारियों से बकाया पैसे वसूलकर वे लखनऊ के बैंक में जमा करने जा रहे थे। चुनाव आयोग का आदेश होने की वजह से पुलिस ने बड़ी रकम के सत्यापन के लिए आयकर विभाग को सूचित किया। एक टीम ने आकर जांच की। सीओ सोरांव आलोक मिश्र के मुताबिक, जांच में यह दावा बहुत हद तक सही पाया गया है कि रकम डेयरी कंपनी के लिए वसूली गई थी। इस बारे में वाणिज्य कर विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। मंगलवार को वहां से जांच के बाद जो रिपोर्ट मिलेगी, उसी के तहत फैसला होगा।