फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vaccine to prevent cancer may bear

कैंसर के बचाव के लिए लगाई जाए वैक्सीन

Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccine to prevent cancer may bear
Cancer
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की ओर से महिलाओं को ह्यूमन पैपीलोमा वायरस वैक्सीन और हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने का प्रस्ताव केंद्रीय सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। शनिवार को एसोसिएशन के हाल मेें आयोजित गोष्ठी में चिकित्सकों ने कहा कि कैंसर के बचाव के लिए यह वैक्सीन लगाना आवश्यक है। इससे महिलाओं को गर्भाशय कैंसर तथा लीवर कैंसर से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


गोष्ठी में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाया जाए। उन्होंने सभी चिकित्सकों से लक्षण देख तुरंत कैंसर की जांच कराने की सलाह दी। कहा कि लोग तंबाकू की बजाय पौष्टिक युक्त भोजन लें, नियमित व्यायाम करें। गोष्ठी में सर्जन डॉ. कमल सिंह, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ. एमपी टंडन, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. युगांतर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों ने माघ मेले में कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। पुस्तक का वितरण कर 100 से अधिक रोगियों को इसके बारे में जानकारी दी। विश्व कैंसर दिवस पर वाईएमसीए स्कूल एंड कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्रों को संकल्प दिलाया गया। उधर, सीएमओ की ओर से कॉल्विन अस्पताल में स्थित एनसीडी क्लीनिक में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया। डॉ. ओम सिंह, डॉ. सादिक अली ने लोगों को सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया। माघ मेला में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से डॉ. शैलेष मौर्या ने मुंह के कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed