फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vacancy: Recruitment for contractual posts of Doctor and Staff Nurse in MNNIT, selection will be based on inte

Vacancy : एमएनएनआईटी में डॉक्टर और स्टाफ नर्स के संविदा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

Mon, 09 Mar 2026 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2026 05:36 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, कार्डियोलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट के पदों पर विज्ञापन जारी किया है जिसमे अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vacancy: Recruitment for contractual posts of Doctor and Staff Nurse in MNNIT, selection will be based on inte
डॉक्टर और नर्स की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, कार्डियोलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट के पदों पर विज्ञापन जारी किया है जिसमे अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के तीन पदों के लिए एमबीबीएस के साथ एक साल का अनुभव अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 48 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसी प्रकार स्टाफ नर्स के दो पद (एक पुरुष और एक महिला) के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और सरकारी या सीजीएचएस अस्पताल में कम से कम ढाई वर्ष का अनुभव आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए कार्डियोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ के एक-एक पद पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमडी/डीएनबी या डीएम की डिग्री आवश्यक है। चयनित विशेषज्ञों को प्रति विजिट 3200 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संस्थान ने बताया कि चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से साक्षात्कार के आधार पर होगी। आवेदन के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और फोटो की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट www.mnnit.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में डाक से भेज सकते हैं या खुद जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed