फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vacancy: No recruitment for six lakh new B.Ed unemployed people for three years

Vacancy : छह लाख नए बीएड बेरोजगारों के लिए तीन साल से कोई भर्ती नहीं, 4163 पद पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवा

Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
सार

पुरानी लंबित भर्ती के लिए आवेदन कर चुके 13.19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। लेकिन, किसी न किसी वजह से इन पदों पर भर्ती अटकी है।

विज्ञापन
Vacancy: No recruitment for six lakh new B.Ed unemployed people for three years
बीएड बेरोजगार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में हर साल सरकारी और निजी कॉलेजों से तकरीबन दो लाख बीएड बेरोजगार डिग्री लेकर निकलते हैं। पिछले तीन साल में छह लाख नए बीएड बेरोजगार इन कॉलेजों से निकले हैं। लेकिन, इनके लिए कोई भर्ती नहीं आई।

विज्ञापन


वहीं, पुरानी लंबित भर्ती के लिए आवेदन कर चुके 13.19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। लेकिन, किसी न किसी वजह से इन पदों पर भर्ती अटकी है। कहीं समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने से भर्ती फंसी है तो कहीं पद खाली होने के बावजूद विभाग ने भर्ती के लिए अधियाचन नहीं भेजा है।
विज्ञापन


अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए ढाई साल पहले वर्ष 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें टीजीटी के 3539 पद हैं, जिनके लिए आठ लाख 69 हजार बीएड अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं, प्रवक्ता के 624 पदों के लिए 4.50 लाख परास्नातक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पूरी करानी है। लेकिन, अब तक परीक्षा तिथि भी घोषित नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व वर्ष 2021 में टीजीटी-पीजीटी के 15198 पदों पर भर्ती की गई थी। पिछले तीन वर्षों से कोई नहीं भर्ती नहीं हुई है। जबकि, इस दौरान प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी और पीजीटी के पदों की संख्या बढ़कर 24869 पहुंच गई है। इनमें पीजीटी के 4384 पद और टीजीटी के 20496 पद शामिल हैं।

विज्ञापन वर्ष 2022 की भर्ती पूरी होने के बाद टीजीटी के लिए आवेदन करने वाले 8.69 लाख बीएड बेरोजगारों में से केवल 3539 अभ्यर्थियों का चयन ही हो सकेगा और बाकी 8.65 लाख अभ्यर्थी बेरोजगार रह जाएंगे। वहीं, पिछले तीन वर्षों में जिन छह लाख नए अभ्यर्थियों ने बीएड की डिग्री हासिल की है, वे भी अगली भर्ती के लिए दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। नई भर्ती शुरू होने तक बीएड बेरोजगारों की संख्या 15 लाख तक पहुंच जाएगी।

पिछले दिनों प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सदन में बयान दिया था कि प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 24869 पद खाली हैं। इनमें पीजीटी के 4384 पद और टीजीटी के 20465 पद खाली हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि इन रिक्त पदों पर नई भर्ती के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग से लेकर शासन तक कई बार ज्ञापन दिया गया। लेकिन, बीएड बेरोजगारों की कोई सुनवाई नहीं हुई।

राजकीय विद्यालयों में भी दस हजार पद रिक्त

राजकीय विद्यालयों में भी एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन दस हजार पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को डेढ़ साल पहले छह हजार पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिला था। लेकिन, समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने के कारण आयोग ने विभाग को अधियाचन वापस कर दिया था। इसके बाद विभाग ने अधियाचन दोबारा नहीं भेजा। इससे पूर्व वर्ष 2018 में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती हुई थी। बीएड बेरोजगारों को छह साल से नई भर्ती का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed